रूपाली गांगुली के घर घंटों रही बत्ती गुल, अडानी बिजली कंपनी पर फूटा अभिनेत्री का गुस्सा
क्या है खबर?
मुंबई के व्यस्त इलाके वर्सोवा में रहने वाली टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली गलत व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटतीं। इसी बीच 31 मई को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि उनके और पास की 2 अन्य इमारातों में पिछली रात से ही बिजली पूरी तरह गुल है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाला है।
वार
रूपाली का बिजली कंपनी पर सीधा वार
अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए रूपाली ने कहा कि वो सोच भी नहीं सकतीं कि छोटे शहरों में लोग किस दौर से गुजर रहे होंगे। रूपाली ने एक्स पर एक लंबा नोट लिखते हुए बिजली कंपनी को टैग किया और लिखा, 'हमारी और 2 अन्य इमारतों में कल रात 11 बजे से बिजली गुल है... बत्ती लगातार आ-जा रही थी, लेकिन रात 1 बजे से ये पूरी तरह ठप हो गई।'
नाराजगी
अडानी बिजली कंपनी पर भड़कीं रुपाली
रुपाली ने लिखा, 'पिछले 4 घंटों से आपके बेकार चैटबॉट्स लगातार कह रहे कि समस्या 34 मिनट में ठीक हो जाएगी और अब कह रहे हैं कि इलाके में कोई पावर कट नहीं है और ये मुंबई का हाल है @AdaniOnline। जब देश की आर्थिक राजधानी (मुंबई) में ये हाल है तो मैं सोच भी नहीं सकती कि छोटे शहरों और गांवों के लोगों पर क्या गुजर रही होगी।' रुपाली के ट्वीट पर जनता ने भी अपना दर्द बयां किया।
ट्विटर पोस्ट
रूपाली गांगुली का पोस्ट
And they dare ask for a feedback!!!
— Rupali Ganguly (@TheRupali) May 31, 2026
12+ hours work day ahead @AdaniOnline pic.twitter.com/2QSXor44um
गुस्सा
रूपाली के पोस्ट पर मुंबई की जनता भी गुस्साई
रूपाली के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'कल रात का माहौल नरक जैसा था। भयानक गर्मी, उमस और शोर ने जीना मुहाल कर दिया था। उनकी बिल्डिंग के ए-विंग से एक व्यक्ति सुबह अडानी के ऑफिस भी गया, लेकिन वो बंद मिला।' एक अन्य यूजर ने अघोषित बिजली कटौती पर चिंता जताते हुए लिखा, 'बिना किसी सूचना के 'बिजली कटौती' के दिन लौट आए हैं और आजकल लगभग सभी बड़े शहरों में यही हाल है।'
लोकप्रियता
कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं रुपाली
धारावाहिक 'अनुपमा' से घर-घर में लोकप्रिय हुईं रुपाली गांगुली पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा रही हैं। उन्होंने 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'संजीवनी', 'कहानी घर-घर की' और 'काव्यांजलि' जैसे टीवी के कई सुपरहिट शोज में काम किया है। इसके अलावा वो मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पहले सीजन का हिस्सा भी रह चुकी हैं। अपनी निजी जिंदगी में रुपाली जानवरों से बेहद प्यार करती हैं और उनके अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाती हैं।