रूपाली गांगुली ने खटखटाया बॉम्बे हाई काेर्ट का दरवाजा, AI-डीपफेक के खिलाफ उठाई आवाज
क्या है खबर?
रूपाली गांगुली ने अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। अभिनेत्री का आरोप है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उनकी निजी तस्वीरों, वीडियो और अन्य सामग्रियों का बिना इजाजत और गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें AI से बनी डीपफेक तस्वीरें और मॉर्फ्ड वीडियो वाले एडल्ट कंटेंट होस्ट करने वाले प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी पहचान और अधिकारों के आगे गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए यह कदम उठाया।
अपील
आपत्तिजनक सामग्री हटवाने के लिए कोर्ट पहुंची रूपाली
लाइव लॉ के मुताबिक, रूपाली ने अपनी वकील सना खान के जरिए कोर्ट से अपील की है कि वह अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद उनसे जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री को हटाने का निर्देश दे।
अपनी याचिका में अभिनेत्री ने मांग की कि उनके नाम, तस्वीर व उनकी पहचान को बिना इजाजत कमर्शियल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल न किया जाए। उन्होंने इसके लिए कानूनी सुरक्षा मांगी।
इस मामले पर 4 नवंबर को जस्टिस माधव जामदार की बेंच सुनवाई करेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Popular TV Actor Rupali Ganguly moves Bombay High Court claiming that her personality rights have been violated by virtue of u authoritised use of her images etc on various portals. She has also alleged that her AI deepfake images and some morphed clips have been used on sexually… pic.twitter.com/djtzxvy90J
— Live Law (@LiveLawIndia) November 3, 2026
पहल
कई सितारे AI के गलत इस्तेमाल पर उठा चुके आवाज
अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा के लिए अब तक कई फिल्मी सितारे कोर्ट का रुख कर चुके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, सुनील शेट्टी, प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार शामिल हैं।
हाल ही में, तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी और राम चरण ने भी इस बावत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने चिंता जताई थी और सरकार से उचित कदम उठाने का अनुरोध किया था।
सलमान खान भी 'बिग बॉस 20' में इस मुद्दे पर बात कर चुके हैं।