NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स में मिला नॉमिनेशन, नाराज शेखर कपूर ने पूछा ये सवाल
    मनोरंजन

    'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स में मिला नॉमिनेशन, नाराज शेखर कपूर ने पूछा ये सवाल

    'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स में मिला नॉमिनेशन, नाराज शेखर कपूर ने पूछा ये सवाल
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 13, 2022, 12:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स में मिला नॉमिनेशन, नाराज शेखर कपूर ने पूछा ये सवाल
    'RRR' को मिला नॉमिनेशन, शेखर कपूर ने लगाई गोल्डन ग्लोब्स को फटकार

    एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'RRR' रिलीज होने के बाद से लगातार सुर्खियों में है और इसका सुर्खियों में रहना भी बनता है, फिल्म ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड जो बनाए हैं। यह कई पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी है। 'RRR' को गैर अंग्रेजी भाषा श्रेणी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट भी किया गया है, जिससे फिल्ममेकर शेखर कपूर नाराज हैं। आइए जानते हैं उनकी नाराजगी की वजह।

    गोल्डन ग्लोब्स सेे नाराज हुए शेखर

    शेखर ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उनके मुताबिक, 'RRR' को गलत श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने लिखा, 'RRR' के लिए ऑस्कर का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन मुझे अब भी समझ नहीं आया कि गोल्डन ग्लोब्स ने फिल्म को गैर अंग्रेजी भाषा श्रेणी में नॉमिनेशन क्यों दिया? 'RRR' सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में आने की हकदार है।' हालांकि, शेखर ने फिल्म के निर्देशक राजामौली को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

    शेखर कपूर का ट्वीट

    The path to the Oscars for RRR becomes clearer. But I still don’t get why the Golden Globes hold on to a category called ‘Best film in a non English language ??

    RRR deserves to be in the best film category. Period. Congratulations @ssrajamouli

    — Shekhar Kapur (@shekharkapur) December 12, 2022

    न्यूजबाइट्स प्लस

    गोल्डन ग्लोब ऑस्कर के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसका आयोजन हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन करता है। इसका उद्देश्य मनोरंजन जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करना है। पहली बार गोल्डन ग्लोब का आयोजन लॉस ऐंजलिस में 1944 में हुआ था।

    पहले भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं शेखर

    शेखर ने पहले भी 'RRR' की तारीफ के कसीदे पढ़े थे। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के ट्वीट को रीट्वीट कर उन्होंने लिखा था, 'RRR' ने ना सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर में धमाल मचा दिया है। इसकी आंधी थम नहीं रही है।' उन्होंने राजामौली को बधाई देते हुए सलाह दी थी कि देशभर के दूसरे फिल्मकारों को भी उनके नक्शे-कदम पर चलना चाहिए। शेखर ने ट्वीट किया था, 'बहुत-बहुत बधाई मेरे दोस्त राजामौली। उम्मीद करता हूं कि अन्य निर्देशक आपसे प्रेरणा लेंगे।'

    'RRR' के संगीतकार को भी मिला पुरस्कार

    इस बीच 'RRR' के संगीतकार एमएम कीरवानी को 'लॉस एंजेलिस फिल्म क्रिट्स एसोसिएशन' का (LAAFCA) सर्वश्रेष्ठ संगीत निदेशक का पुरस्कार मिला है। कीरवानी ने 'RRR' में सात मूल गानों में संगीत दिया है। LAAFCA ने रविवार रात को पुरस्कार समारोह के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पुरस्कार पाने वाले कलाकारों की सूची तैयार की है। फिल्म के आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा गया है कि कीरवानी ने सर्वश्रेष्ठ संगीत निदेशक का प्रतिष्ठित LAAFCA पुरस्कार जीता है।

    कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है 'RRR'

    'RRR' को अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल द्वारा 'बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर' के रूप में सम्मानित किया गया है। 'RRR' 'सैटर्न अवॉर्ड्स 2022' में 'बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म' का अवॉर्ड भी यह अपने नाम कर चुकी है। इसने फिलाडेल्फिया फिल्म फेस्टिवल में 'नैरेटिव ऑडियंस अवार्ड' भी जीता था। राजामौली को इसके लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल की तरफ से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया। 'RRR' 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म भी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    शेखर कपूर
    RRR फिल्म

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी: जय पांडे ने लगाया शतक, केरल के खिलाफ पुडुचेरी ने ली मजबूत बढ़त पुडुचेरी क्रिकेट टीम
    'फुकरे 3' का हिस्सा न होने पर अली फजल ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात अली फजल
    इजरायल ने गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक पर किए हवाई हमले, 10 फिलिस्तीनियों की मौत इजरायल
    बेंगलुरू: मानसिक रूप से कमजोर युवक को कॉलर से घसीटकर मेट्रो से उतारा, कार्रवाई की मांग बेंगलुरू

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान 1 फरवरी से फिर शुरू करेंगे 'जवान' की शूटिंग, सान्या मल्होत्रा भी होंगी शामिल शाहरुख खान
    'रातां लांबियां' के लिए मशहूर गायक असीस कौर और गोल्डी सोहेल ने की सगाई, देखें तस्वीर संगीत इंडस्ट्री
    अभिनेता अन्नू कपूर सीने में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती अन्नू कपूर
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल

    गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    ऑस्कर 2023: किस श्रेणी में किसे मिला नामांकन? देखें पूरी लिस्ट ऑस्कर पुरस्कार
    एसएस राजामौली अब हॉलीवुड फिल्म बनाने को तैयार, बोले- भारत में तो मैं तानाशाह हूं एसएस राजामौली
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉड्‌र्स 2023 में भी चला 'RRR' का जादू, मिले ये दो पुरस्कार एसएस राजामौली
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड: 'RRR' के 'नाटू नाटू..' ने फिर जीता पुरस्कार RRR फिल्म

    शेखर कपूर

    भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) से निकले कई नामचीन कलाकार, जानिए इसका इतिहास पुणे
    मनोज बाजपेयी की मां का निधन, पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती मनोज बाजपेयी
    जन्मदिन विशेष: शेखर कपूर के शानदार निर्देशन का सबूत हैं ये पांच फिल्में बॉलीवुड समाचार
    द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा: कृति या श्रद्धा, वेब सीरीज में किसे मिलेगा सती का रोल? श्रद्धा कपूर

    RRR फिल्म

    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023: 'RRR' के 'नाटू-नाटू' की एंट्री, फाइनल लिस्ट में बनाई जगह ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: नॉमिनेशन की दौड़ में चार भारतीय फिल्में, जानिए कब और कहां देखें लाइव इवेंट ऑस्कर पुरस्कार
    जेम्स कैमरून की पत्नी ने राजामौली को बताया- RRR दिखाने के लिए पड़ गए थे पीछे एसएस राजामौली
    ऑस्कर के लिए 'RRR' को आधिकारिक एंट्री न चुने जाने से निराश हुए थे राजामौली एसएस राजामौली

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023