LOADING...
रोहित शेट्‌टी पुरस्कार न मिलने पर बोले- मेरा नाता नहीं, सिर्फ मेजबानी के लिए जाता हूं
रोहित शेट्‌टी पुरस्कार न मिलने पर प्रतिक्रिया दी

रोहित शेट्‌टी पुरस्कार न मिलने पर बोले- मेरा नाता नहीं, सिर्फ मेजबानी के लिए जाता हूं

Jan 08, 2026
03:04 pm

क्या है खबर?

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्‌टी ने अपने काम के जरिए घर-घर में पहचान बनाई है। 'सिंघम' और 'गोलमाल' फ्रैंचाइजी सहित अन्य फिल्में देकर लोगों का बेशुमार प्यार हासिल किया है। जल्द ही वह 'गोलमाल 5' के साथ दोबारा दर्शकों का दिल जीतने आएंगे। इन सब के बावजूद, रोहित को आज तक पुरस्कार नहीं मिला। पहली बार उन्होंने इस बारे में बात की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्देशक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका पुरस्कार से कोई संबंध नहीं है।

प्रतिक्रिया

रोहित ने पुरस्कार न मिलने पर प्रतिक्रिया दी

हाल ही में, इंडियन नेशनल सिने एकेडमी (INCA) की प्रेस मीट में निर्देशक रोहित शामिल होने पहुंचे। उनके अलावा, मनोज तिवारी, लक्ष्मी मांचू, आनंद एल राय और अन्य कलाकार हस्तियां भी कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। इस दौरान एक सवाल पर रोहित आगे आए और कहा, "मैं पीछे खड़ा था। मुझे लगा कि कोई मुझसे सवाल नहीं पूछेगा। क्योंकि मेरा और अवॉर्ड का दूर-दूर तक कोई रिश्ता-नाता नहीं है। 17 फिल्में हो गई हैं, सिर्फ होस्टिंग के लिए जाता हूं।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

रीमेक

रोहित ने रीमेक फिल्में बनाने पर कही ये बात

रोहित ने बताया कि जब से सिनेमा की शुरुआत हुई है, दक्षिण के प्रोडक्शन हाउस भी हिंदी फिल्मों के रीमेक बनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "अब ये बातें बहुत विवादित हो जाती हैं कि 'अरे आपने वो फिल्म रीमेक कर दी'। लेकिन सच्चाई ये है कि ये 50 के दशक से होता आ रहा है।" निर्देशक ने कहा कि 70 के दशक में अमिताभ बच्चन की कई फिल्में रीमेक होती रही हैं। हमें सिर्फ सिनेमा का जश्न मनाना चाहिए।

Advertisement