Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के दिव्यांश-मनुराज को रोहित शेट्टी ने दिया 'सर्कस' का ऑफर
मनोरंजन

'इंडियाज गॉट टैलेंट' के दिव्यांश-मनुराज को रोहित शेट्टी ने दिया 'सर्कस' का ऑफर

'इंडियाज गॉट टैलेंट' के दिव्यांश-मनुराज को रोहित शेट्टी ने दिया 'सर्कस' का ऑफर
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Mar 05, 2022, 07:24 pm 3 मिनट में पढ़ें
'इंडियाज गॉट टैलेंट' के दिव्यांश-मनुराज को रोहित शेट्टी ने दिया 'सर्कस' का ऑफर
दिव्यांश-मनुराज को रोहित ने दिया 'सर्कस' का ऑफर

'इंडियाज गॉट टैलेंट' देश का लोकप्रिय टेलीविजन शो है, जिसका प्रसारण सोनी टीवी पर होता है। शो को शिल्पा शेट्टी, गायक बादशाह, किरण खेर और मनोज मुंतशिर जज करते हैं। आए दिन प्रतिभागी शो में अपने परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। शो के आगामी एपिसोड में रोहित शेट्टी मेहमान के रूप में दिखेंगे। रोहित इस शो के प्रतिभागी दिव्यांश-मनुराज की जोड़ी से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें अपनी अगली फिल्म 'सर्कस' का ऑफर दे दिया।

कंपोज
'सर्कस' के बैकग्राउंड म्यूजिक को कंपोज करेंगे दिव्यांश-मनुराज

सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें रोहित दिव्यांश-मनुराज की जोड़ी को 'सर्कस' का ऑफर देते हुए दिखे हैं। ये दोनों रोहित की 'सर्कस' के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए काम करेंगे। उनपर फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक को कंपोज करने का जिम्मा सौंपा गया है। फिल्म का प्रस्ताव मिलते ही दिव्यांश-मनुराज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह रोहित की वाहवाही से गदगद हो गए।

प्रदर्शन
'डॉन' के बैकग्राउंड म्यूजिक पर दिव्यांश-मनुराज ने जीता रोहित का दिल

दिव्यांश-मनुराज ने अपने चिरपरिचित अंदाज में फिल्म 'डॉन' के बैकग्राउंड म्यूजिक पर अपनी परफॉर्मेंस दी थी। इस परफॉर्मेंस के बाद रोहित इन दोनों प्रतिभागियों के मुरीद हो गए। रोहित ने उनके परफॉर्मेंस पर कहा, "आपने अभी जो 'डॉन' का बैकग्राउंड स्कोर बनाया, मैंने आज तक 'डॉन' का ऐसा साउंडट्रैक कभी नहीं सुना। मैं सोनी टीवी की टीम से मुझे यह फुटेज देने का अनुरोध करूंगा, क्योंकि जब मैं ड्राइविंग करूंगा तो इसे सुनूंगा।"

ऑफर
कुछ इस अंदाज में रोहित ने दिया दिव्यांश-मनुराज को सरप्राइज
कुछ इस अंदाज में रोहित ने दिया दिव्यांश-मनुराज को सरप्राइज

परफॉर्मेंस के बाद रोहित ने कहा, "अभी इसी वक्त हमने कुछ तय किया है। मेरी अगली फिल्म 'सर्कस' में कुछ गाने हैं, जिन्हें बादशाह ने कंपोज किया है। लेकिन 'सर्कस' का बैकग्राउंड थीम अभी तैयार नहीं हुआ है। तो बादशाह, दिव्यांश और मनुराज यह बैकग्राउंड थीम बनाएंगे।" बादशाह से मशविरा करने के बाद शो में ही रोहित ने दिव्यांश और मनुराज की कास्टिंग कर ली। जिस एपिसोड में रोहित दिखेंगे, उसका प्रसारण आज रात आठ बजे सोनी टीवी पर होगा।

लीड रोल
'सर्कस' में लीड रोल में हैं रणवीर सिंह

'सर्कस' में अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में दिखने वाले हैं। 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' के बाद रोहित और रणवीर तीसरी बार 'सर्कस' में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे। रणवीर और वरुण डबल रोल में दिखेंगे। फिल्म के एक गाने में दीपिका पादुकोण मीनाम्मा की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले टी-सीरीज के सहयोग से बनाया जाएगा।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

रोहित ने निर्देशक के तौर पर 2003 में आई 'जमीन' से करियर शुरू किया था। वह अपनी पहली वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। रोहित अपनी यह सीरीज अमेजन प्राइम के लिए बना रहे हैं और इसका प्रसारण भी अमेजन प्राइम पर ही होगा।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
सोनी टीवी
रणवीर सिंह
रोहित शेट्टी
सर्कस फिल्म
ताज़ा खबरें
जुलाई में लॉन्च होंगी ये  इलेक्ट्रिक कारें, जानिये पूरी लिस्ट
जुलाई में लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, जानिये पूरी लिस्ट ऑटो
'बाहुबली' से 'बिल्ला' तक, OTT प्लेटफॉर्म पर देखिए प्रभास की ये पांच फिल्में
'बाहुबली' से 'बिल्ला' तक, OTT प्लेटफॉर्म पर देखिए प्रभास की ये पांच फिल्में मनोरंजन
घर पर बना सकते हैं तरह-तरह के स्वादिष्ट बिस्किट, जानिए पांच आसान रेसिपी
घर पर बना सकते हैं तरह-तरह के स्वादिष्ट बिस्किट, जानिए पांच आसान रेसिपी लाइफस्टाइल
खूबसूरत पर्यटन स्थल है गुरेज घाटी, घूमने जा रहे हैं तो जान लें जरूरी बातें
खूबसूरत पर्यटन स्थल है गुरेज घाटी, घूमने जा रहे हैं तो जान लें जरूरी बातें लाइफस्टाइल
कावासाकी वर्सेस 650 बनाम ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट्स 660, जानिए कौन सी बाइक है आपके लिए बेस्ट
कावासाकी वर्सेस 650 बनाम ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट्स 660, जानिए कौन सी बाइक है आपके लिए बेस्ट ऑटो
बॉलीवुड समाचार
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर मनोरंजन
क्या थिएट्रिकल रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी शाहरुख की 'जवान'?
क्या थिएट्रिकल रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी शाहरुख की 'जवान'? मनोरंजन
सूरज पंचोली ने की जिया खान की मां के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग
सूरज पंचोली ने की जिया खान की मां के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग मनोरंजन
1 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी अक्षय की 'सम्राट पृथ्वीराज'
1 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी अक्षय की 'सम्राट पृथ्वीराज' मनोरंजन
बीमारी से जूझ रही हैं 'इश्क-विश्क' फेम शहनाज ट्रेजरी, याद नहीं रहते चेहरे
बीमारी से जूझ रही हैं 'इश्क-विश्क' फेम शहनाज ट्रेजरी, याद नहीं रहते चेहरे मनोरंजन
और खबरें
सोनी टीवी
टीवी पर जल्द आएगा 'इंडियन आइडल' का नया सीजन, मेकर्स ने की घोषणा
टीवी पर जल्द आएगा 'इंडियन आइडल' का नया सीजन, मेकर्स ने की घोषणा मनोरंजन
क्या बंद हो रहा कपिल शर्मा का शो? हो रही 'द इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की वापसी
क्या बंद हो रहा कपिल शर्मा का शो? हो रही 'द इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की वापसी मनोरंजन
'कौन बनेगा करोड़पति 14' का प्रोमो जारी, हॉट सीट पर फिर दिखे अमिताभ बच्चन
'कौन बनेगा करोड़पति 14' का प्रोमो जारी, हॉट सीट पर फिर दिखे अमिताभ बच्चन मनोरंजन
फिल्म 'शक्तिमान': ये पांच कलाकार सुपरहीरो किरदार के लिए हैं परफेक्ट
फिल्म 'शक्तिमान': ये पांच कलाकार सुपरहीरो किरदार के लिए हैं परफेक्ट मनोरंजन
'बिग बॉस 15' की प्रतिभागी विधि पंड्या 'मोसे छल किए जाए' में दिखेंगी
'बिग बॉस 15' की प्रतिभागी विधि पंड्या 'मोसे छल किए जाए' में दिखेंगी मनोरंजन
और खबरें
रणवीर सिंह
बेयर ग्रिल्स के एडवेंचर में रणवीर की एंट्री, नेटफ्लिक्स पर आएगा 'रणवीर वर्सेज वाइल्ड'
बेयर ग्रिल्स के एडवेंचर में रणवीर की एंट्री, नेटफ्लिक्स पर आएगा 'रणवीर वर्सेज वाइल्ड' मनोरंजन
'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम
'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम मनोरंजन
यशराज फिल्म्स से डेब्यू करने वाले ये 5 सितारे आज सफलता के मुकाम पर
यशराज फिल्म्स से डेब्यू करने वाले ये 5 सितारे आज सफलता के मुकाम पर मनोरंजन
गुटखे का प्रमोशन करने के कारण शाहरुख, अमिताभ, अजय और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज
गुटखे का प्रमोशन करने के कारण शाहरुख, अमिताभ, अजय और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज मनोरंजन
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि मनोरंजन
और खबरें
रोहित शेट्टी
'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी
'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी मनोरंजन
रोहित शेट्टी ने की पुष्टि, अजय देवगन के साथ बनाएंगे 'सिंघम 3'
रोहित शेट्टी ने की पुष्टि, अजय देवगन के साथ बनाएंगे 'सिंघम 3' मनोरंजन
2 जुलाई से शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रसारण, यहां देखिए प्रोमो
2 जुलाई से शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रसारण, यहां देखिए प्रोमो मनोरंजन
'KKK 12' में सबसे ज्यादा जन्नत जुबैर की फीस, जानिए अन्य अभिनेत्रियों की कमाई
'KKK 12' में सबसे ज्यादा जन्नत जुबैर की फीस, जानिए अन्य अभिनेत्रियों की कमाई मनोरंजन
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी मनोरंजन
और खबरें
सर्कस फिल्म
क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'सर्कस'
क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'सर्कस' मनोरंजन
रणवीर अभिनीत 'सर्कस' की रिलीज डेट नहीं हुई घोषित, रोहित शेट्टी ने किया खुलासा
रणवीर अभिनीत 'सर्कस' की रिलीज डेट नहीं हुई घोषित, रोहित शेट्टी ने किया खुलासा मनोरंजन
'सर्कस' का काम पूरा करते ही जॉन के साथ 'अटैक' की तैयारी करेंगी जैकलीन
'सर्कस' का काम पूरा करते ही जॉन के साथ 'अटैक' की तैयारी करेंगी जैकलीन मनोरंजन
रणवीर की 'सर्कस' अगले साल 15 जुलाई को आएगी, 'फोन भूत' से होगा क्लैश
रणवीर की 'सर्कस' अगले साल 15 जुलाई को आएगी, 'फोन भूत' से होगा क्लैश मनोरंजन
क्या 'अंगूर' से प्रेरित है रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस'? निर्देशक रोहित शेट्टी ने दिया जवाब
क्या 'अंगूर' से प्रेरित है रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस'? निर्देशक रोहित शेट्टी ने दिया जवाब मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022