रोहित सराफ की ये फिल्में-सीरीज हैं सबसे खास, 'द रेवोल्यूशनरीज' से पहले जरूर देखें
क्या है खबर?
रोहित सराफ की एक्शन-ड्रामा वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' इन दिनों काफी चर्चा में है। सीरीज में वह ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की आवाज उठाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रोहित ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता हो। इससे पहले भी वह कई फिल्मों और वेब सीरीज में दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। ऐसे में आइए 'द रिवोल्यूशनरीज' के साथ उनकी इन शानदार फिल्मों और सीरीज पर नजर डालते हैं।
#1 & #2
'हिचकी' और 'लूडो'
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'हिचकी' में रोहित ने एक बड़े स्कूल में पढ़ने वाले बागी हाई स्कूल विद्यार्धी, अक्षय वर्मा का किरदार निभाया था। उनका किरदार आखिरकार सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर देखना सीखता है।
साल 2020 में रिलीज हुई अनुराग बसु की डार्क कॉमेडी फिल्म 'लूडो' में रोहित ने राहुल का किरदार निभाया था। उनका शानदार अभिनय इस उथल-पुथल भरी कहानी में मजा दिलाती है।
#3 & #4
'द स्काई इज पिंक' और 'मिसमैच्ड'
द स्काई इज पिंक साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रोहित को आयशा (जायरा वसीम) के संवेदनशील भाई ईशान चौधरी के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था।
साल 2020 में आई नेटफ्लिक्स की हिट रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज 'मिसमैच्ड' में रोहित ने ऋषि सिंह शेखावत का किरदार निभाया है। उन्हें इस किरदार ने खूब शोहरत दिलाई और 'नेशनल क्रश' का खिताब भी दिलाया।
जानकारी
'विक्रम वेधा'
फिल्म विक्रम वेधा साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें रोहित ने गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) के मासूम और बेहद वफादार छोटे भाई, शतक का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था।