NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में लगे कट, हटवाए ममता बनर्जी और लोकसभा जैसे शब्द
    अगली खबर
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में लगे कट, हटवाए ममता बनर्जी और लोकसभा जैसे शब्द
    'रॉकी और रानी' को मिला सेंसर सर्टिफिकेट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में लगे कट, हटवाए ममता बनर्जी और लोकसभा जैसे शब्द

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 23, 2023
    01:28 pm

    क्या है खबर?

    करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सुर्खियों में है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी है और आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं।

    फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल चुका है और फिल्म सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

    हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगवाए हैं। निर्माताओं फिल्म में कई बदलाव करने पड़े, जिसके बाद फिल्म को पास किया गया।

    बदलाव 

    सेंसर बोर्ड ने बदलवाए ये शब्द

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में एक गाली का कई जगह इस्तेमाल हुआ था, जिसे सेंसर बोर्ड ने दूसरे शब्द से बदलवा दिया है।

    रम ब्रैंड 'ओल्ड मॉन्क' को 'बोल्ड मॉन्क' किया गया है।

    लोकसभा का संदर्भ और एक संवाद, जिसमें ममता बनर्जी का जिक्र था, उस पर बोर्ड ने कैची चला दी है।

    लॉन्जरी शॉप में एक दृश्य महिलाओं के लिए अपमानजनक माना गया, जिसे हटाया गया है। 'ब्रा' को 'आइटम' से बदला गया है।

    सेंसर सर्टिफिकेट

    2 घंटे 48 मिनट लंबी होगी फिल्म

    इन बदलावों के बाद फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 2 घंटे 48 मिनट लंबी है।

    जल्द ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो सकती है। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

    फिल्म से आलिया और रणवीर के लुक की भी चर्चा हो रही है। ऐसे में उनके प्रशंसकों को अब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

    निर्देशक

    7 साल बाद निर्देशक बने करण

    इस फिल्म से करण करीब 7 साल बाद बतौर निर्देशक लौट रहे हैं। पिछली बार उन्होंने 2016 की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था।

    तब से उन्होंने किसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया, लेकिन बतौर निर्माता सक्रिय रहे।

    'रॉकी और रानी' के जरिए वह एक फैमिली मसाला एंटरटेनर फिल्म ला रहे हैं, जिसमें आलिया-रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आएंगी। करण अपनी इसी तरह की मल्टीस्टारर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

    जोड़ी

    दूसरी बार पर्दे पर साथ दिखेंगे आलिया-रणवीर

    रणवीर और आलिया इससे पहले 2019 की फिल्म 'गली बॉय' में साथ में नजर आए थे। दर्शकों को अब दूसरी बार पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

    इसके अलावा दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' का हिस्सा हैं।

    आलिया पिछली बार भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और रणवीर 'पद्मावत' में नजर आए थे। ऐसे में दर्शकों को दोनों की जोड़ी को भंसाली के भव्य पर्दे पर देखने की उत्सुकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    आलिया भट्ट
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    वक्फ विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- ये इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं वक्फ बोर्ड
    कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा नेता अमित मालवीय और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज अमित मालवीय
    MG विंडसर प्रो का एक्सक्लूसिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत  MG मोटर्स
    करिश्मा तन्ना के पास नहीं ढंग का काम, बाेलीं- काबिलियत दिखाने के बावजूद कीमत चुका रही  करिश्मा तन्ना

    करण जौहर

    करण जौहर नहीं, सलमान खान कर सकते हैं 'बिग बॉस OTT 2' की मेजबानी  सलमान खान
    करण जौहर और गुनीत मोंगा ने मिलाया हाथ, बड़े पर्दे और डिजिटल कंटेंट पर करेंगे काम धर्मा प्रोडक्शंस
    'बॉम्बे वेलवेट' में क्या गलती हुई, 'जुबली' देखकर अनुराग कश्यप को हुआ एहसास अनुराग कश्यप
    'बिग बॉस OTT 2' में नजर आ सकती हैं अभिनत्री जिया शंकर  बिग बॉस OTT

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    2023 होगा बॉलीवुड के लिए बेहद खास, 'पठान' समेत ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल बॉलीवुड समाचार
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देंगे करण जौहर करण जौहर
    शाहरुख-दीपिका, सलमान-कैटरीना; इस साल पर्दे पर फिर दिखेंगी ये दिग्गज जोड़ियां पठान फिल्म
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': करण जौहर ने करवाई रॉकी-रानी के परिवार से मुलाकात करण जौहर
    IIFA 2023: विजेताओं के नाम से उठा पर्दा, जानिए किसने जीता कौन-सा पुरस्कार IIFA
    आलिया भट्ट ने IIFA में जीता पुरस्कार, लेकिन इस वजह से कार्यक्रम में नहीं हुईं शामिल IIFA
    रणवीर अब हॉलीवुड में दिखाएंगे अपना हुनर, इन कलाकारों ने भी विदेशी एजेंसियों से की डील रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह

    कार्तिक आर्यन ने काटा रणवीर सिंह का पत्ता, फिल्म 'तेजाब' की रीमेक में हुई एंट्री कार्तिक आर्यन
    रणवीर की '83' लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में दिखाई जाएगी, यहां दिखाने वाली पहली फिल्म बनेगी लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
    आर्यन खान की पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' में नजर आएंगे शाहरुख खान और रणवीर सिंह आर्यन खान
    'डॉन 3' में रणवीर सिंह ने ली शाहरुख की जगह, प्रमोशनल वीडियो भी कर लिया शूट शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025