जेम्स बॉन्ड की भूमिका पाकर रॉबर्ट पैटिनसन की किस्मत चमकी, बोले- जीवन का सबसे बड़ा सम्मान
क्या है खबर?
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन को अगले जेम्स बॉन्ड के रूप में घोषित किया गया है। 40 वर्षीय अभिनेता इस मशहूर ब्रिटिश जासूस के किरदार में डैनियल क्रेग की जगह लेंगे। इसके साथ ही वह बड़े पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने वाले सातवें अभिनेता बन जाएंगे। पैटिनसन बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 26वीं आधिकारिक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। हालांकि, फिल्म के नाम और रिलीज से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बात
जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाकर पैटिनसन के जीवन का है सबसे बड़ा सम्मान
यह पहली बॉन्ड फिल्म होगी, जिसका क्रिएटिव कंट्रोल पूरी तरह अमेजन MGM स्टूडियोज के पास होगा।
इसका निर्देशन डेनिस विलेन्यूवे करेंगे, जबकि 'पीकी ब्लाइंडर्स' के निर्माता स्टीवन नाइट पटकथा लिखेंगे। एमी पास्कल और डेविड हेमैन फिल्म का निर्माण करेंगे।
007 की आधिकारिक वेबसाइट पर पैटिनसन ने कहा, "जेम्स बॉन्ड सिनेमा के सबसे शानदार किरदारों में से एक है और 007 की भूमिका मिलना मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।"
अभार
इन लोगों के आभारी हैं पैटिनसन
पैटिनसन ने आगे कहा, "मैं डेनिस, एमी, डेविड, तान्या और अमेजन MGM स्टूडियो की पूरी टीम का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। यह कहना कि यह किरदार मिलना एक सपने के सच होने जैसा है, बहुत छोटी बात होगी। मैं इस साझेदारी साथ आगे काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।"
निर्देशक डेनिस ने कहा, "पैटिनसन इसमें नयापन ला सकते और उन खूबियों को भी बरकरार रख सकते, जिन्होंने बॉन्ड को सिनेमा का चहेता बनाया है।"
करियर
पैटिनसन इन फिल्मों में आएंगे नजर
फिल्म निर्माता स्टीवन ने कहा, "इस अभिनेता के पास "007 की सदाबहार आत्मा है और वह एक ऐसा जज्बा लेकर आते हैं, जो पूरी तरह से नया है।"
पैटिनसन को 'हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर' और 'ट्वाइलाइट' सागा से शोहरत मिली। बाद में उन्होंने कुछ स्वतंत्र फिल्मों में काम किया और 'द बैटमैन' में ब्रूस वेन का किरदार निभाया।
उन्हें आखिरी बार 'द ओडिसी' में देखा गया था और वह 2028 में 'द बैटमैन II' में वापसी करेंगे।