LOADING...
RJ महवश ने युजवेंद्र चहल को क्यों किया था अनफाॅलो? अभिनेत्री ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
RJ महवश ने युजवेंद्र चहल को अनफॉलो करने पर प्रतिक्रिया दी

RJ महवश ने युजवेंद्र चहल को क्यों किया था अनफाॅलो? अभिनेत्री ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

May 18, 2026
10:48 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और RJ महवश की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। एक समय ऐसा आया जब दोनों के बीच कथित रिश्ते की खबरों से पूरा सोशल मीडिया भर उठा था। हालांकि, युजी और महवश ने हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया। साल की शुुरुआत में लोग तब हैरान हुए जब उन्होंने गौर किया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफाॅलो कर दिया है। अब महवश ने इसके पीछे का कारण बताया है।

खुलासा

"यह सच में कोई बड़ी बात नहीं"

पिंकविला से बातचीत में, महवश ने इंस्टाग्राम पर युजी काे अनफॉलो किए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "लोग छोटी-छोटी बातों को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं। यह सच में कोई बड़ी बात नहीं है। दोस्तों के बीच झगड़े होते हैं, वे एक-दूसरे को अनफॉलो कर देते हैं, इसमें इतनी बड़ी बात क्या है? और जिन दोस्तों के साथ आपने छोटी-छोटी बातों पर हंसी-मजाक किया हो, उनसे कभी भी कड़वाहट नहीं रखनी चाहिए। मैं हमेशा उनके लिए शुभकामनाएं दूंगी।"

अटकलें

युजी और महवश के बीच लगी थीं रिश्ते की अटकलें

अभिनेत्री ने युजी संग नाम जोड़े जाने की खबरों पर कहा, "पहली बार जब मुझे किसी के साथ देखा गया, तो लोगों ने तुरंत हम दोनों की तुलना करना शुरू कर दिया। उसने भी इस बारे में सफाई दी, लेकिन उसके लिए यह बहुत मुश्किल था। उसे घर तोड़ने वाली कहा गया... लोगों ने बहुत ही भद्दी बातें कहीं। मुझे बहुत बुरा लगा।" बता दें, युजवेंद्र और महवश पहली बार क्रिसमस, 2024 की एक पारिवारिक पार्टी में साथ दिखे थे।

Advertisement