Loading...
'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के विजेता बने रितेश पाल, ट्रॉफी के साथ मिले 15 लाख
'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' को मिला विजेता

'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के विजेता बने रितेश पाल, ट्रॉफी के साथ मिले 15 लाख

Sep 28, 2026
09:32 am

क्या है खबर?

टीवी का डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' रितेश पाल की जीत के साथ खत्म हो गया है। 19 साल के रितेश ने ग्रैंड फिनाले में अंशिका धारा, गीतांजलि मारवाहा, प्रथमेश माने और दीपाली बोरकर को पछाड़कर कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता की ट्रॉफी के साथ उन्हें 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई है। इस जीत के बाद से रितेश को सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां मिल रही हैं।

खुशी

रितेश ने शो के जज का जताया आभार

अपनी जीत के बाद रितेश ने कहा, "डांस हमेशा से मेरा जुनून रहा है, और इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 जीतना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। इस सफर का हिस्सा बनकर मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।"

जज पैनल का आभार जताते हुए कहा, "मैं करिश्मा (कपूर) मैम, जावेद (जाफरी) सर, गीता मां और टेरेंस सर के मार्गदर्शन के लिए मैं उनका आभारी हूं, खासकर गीता मां का मेरे दिल में एक खास स्थान है।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

संघर्ष

कई नाकामी के बाद हासिल हुई बड़ी जीत

रितेश ने अपने कोरियोग्राफर प्रतीक को भी धन्यवाद दिया और बताया कि उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।

वह 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के विजेता बने हैं, लेकिन कम लोग जानते होंगे कि 6 साल पहले उन्हें इसी शो में रिजेक्शन का मुंह देखना पड़ा था।

सीजन 2, 3 और 4 में भी उने हाथ नाकामी लगी थी। 5वां सीजन उनके लिए लकी साबित हुआ और इसने उनकी जीत को इतिहास के पन्ने में दर्ज दिया है।

ADVERTISEMENT