'लॉकअप 2' के लॉन्च कार्यक्रम में क्यों भड़के रितेश देशमुख? सलमान-संजय से जुड़ा नाता
क्या है खबर?
चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप' का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर लौटने के लिए तैयार है। इस बार शो की मेजबानी रितेश देशमुख और फराह खान मिलकर करेंगे। दोनों को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। 22 जून की शाम निर्माताओं ने मुंबई में 'लॉकअप: सच या सजा' का लॉन्च कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम के दौरान, रितेश उस वक्त नाराज हो गए जब उनसे पूछा गया कि वह शो में उन 2 सितारों को लेंगे, जिन्हें लॉकअप में रहने का तर्जुबा है।
जवाब
मीडियाकर्मी के सवाल से नाराज हुए रितेश
दरअसल एक मीडियाकर्मी ने पूछा, 'सलमान खान और संजय दत्त आपके सबसे करीबी दोस्त हैं। दोनों को लॉकअप का काफी अनुभव है। तो क्या आप उन्हें नेटफ्लिक्स की 'लॉकअप' में लेना चाहेंगे? और आप उन्हें क्या सजा देंगे?' यह टिप्पणी अभिनेता को पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा, "सबसे पहले मुझे नहीं लगता है कि आपके सवाल का जवाब देके मैं उसको कोई गरिमा देना चाहूंगा।" रितेश ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगियों के चयन में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#RiteishDeshmukh got angry at a reporter when he referred to jail sentence of #SalmanKhan and #SanjayDutt pic.twitter.com/g1VxNCMRHM
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) June 22, 2026
प्रतिक्रिया
सलमान-संजय को शो में लेने से किया इनकार
रितेश ने आगे कहा, "मैं उन्हें नहीं लाऊंगा क्योंकि मेरा कर्तव्य मेजबानी करना है। लॉकअप में जो भी मेहमान आते हैं, हम उनसे बात करते हैं।" बता दें, 1998 में काला हिरण शिकार मामले के चलते सलमान को 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। वहीं, 1993 के बम धमाकों से जुड़े अवैध हथियारों के कब्जे के आरोप में संजय को 5 साल रहना पड़ा था। खैर, रितेश का शो 'लॉकअप 2' 27 जून से नेटफ्लिक्स पर आएगा।