LOADING...
ऋषभ शेट्‌टी ने फिल्म 'जय हनुमान' पर दिया अपडेट, बोले- दर्शकों को जरूर पसंद आएगी
ऋषभ शेट्‌टी ने फिल्म 'जय हनुमान' पर अपडेट दिया

ऋषभ शेट्‌टी ने फिल्म 'जय हनुमान' पर दिया अपडेट, बोले- दर्शकों को जरूर पसंद आएगी

Feb 25, 2026
05:02 pm

क्या है खबर?

'कांतारा: चैप्टर 2' से दुनियाभर का दिल जीतने के बाद ऋषभ शेट्‌टी अगली फिल्म 'जय हनुमान' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में, कन्नड़ अभिनेता ने अपनी पत्नी प्रगति शेट्टी के साथ कर्नाटक के रायचूर जिले में स्थित मंत्रालयम पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु राघवेंद्र स्वामी से मुलाकात की। ऋषभ ने यह दौरा स्वामी के जन्मदिन के अवसर पर किया और उन्हें समर्पित गुरु वैभवोत्सव में भाग लिया। इसी दौरान उन्होंने आगामी फिल्म 'जय हनुमान' पर अपडेट दिया है।

शूटिंग

हनुमान पर शानदार फिल्म बना रहे ऋषभ शेट्‌टी, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

ऋषभ, रायडू के वृंदावन के सामने बैठकर श्रद्धापूर्वक दर्शन करते हुए नजर आए। उन्होंने मीडिया से कहा, "मंत्रालयम आकर मुझे मन की शांति मिलती है। रायडू के दर्शन का सौभाग्य मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हम यहां आते रहते हैं।" इस दौरान उन्होंने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जय हनुमान' पर बात करते हुए कहा, "कल ही मुहूर्त हुआ है। अभी शूटिंग शुरू होना बाकी है। हम हनुमान जी पर शानदार फिल्म बना रहे हैं जिसमें एक अच्छा संदेश है।"

संभावना

मंत्रालयम के रायडू पर फिल्म बनाने की संभावना पर कही ये बात

जब ऋषभ से मंत्रालयम के रायडू पर फिल्म बनाने की संभावना के बारे में पूछा गया, ताे उन्होंने कहा, "मंत्रालयम के रायडू पर फिल्म बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं है, यह बहुत मुश्किल काम है। मैं अभी कुछ नहीं कह सकता, देखते हैं आगे क्या होता है।" प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनने वाली 'जय हनुमान' घोषणा के बाद से चर्चा में है। फैंस के उत्साह पर ऋषभ ने विश्वास जताया कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी।

Advertisement