NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर की रेस में शामिल हुई फिल्म 'कांतारा', टीम ने भेजी दावेदारी 
    अगली खबर
    ऑस्कर की रेस में शामिल हुई फिल्म 'कांतारा', टीम ने भेजी दावेदारी 
    ऑस्कर की रेस में शामिल हुई फिल्म 'कांतारा' (तस्वीर- इंस्टा /@rishabshettyofficial)

    ऑस्कर की रेस में शामिल हुई फिल्म 'कांतारा', टीम ने भेजी दावेदारी 

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 21, 2022
    08:14 pm

    क्या है खबर?

    साउथ की छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' बड़े पर्दे से लेकर लोगों के दिलों तक जगह बनाए हुए है। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म की तारीफ आम से लेकर खास, हर कोई कर रहा है।

    इसका खुमार सिनेमा जगत की हस्तियों पर भी चढ़ा है। जो दर्शक इस फिल्म को ऑस्कर की दावेदार बता रहे थे, अब उनके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, फिल्म की टीम ने ऑस्कर में इसकी एंट्री भेज दी है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    खुलासा&nbsp;<br>

    आखिरी समय में भेजा आवेदन

    'कांतारा' ने ऑस्कर में अपनी दावेदारी ठोक दी है। फिल्म की टीम ने स्वतंत्र रूप से 'फॉर योर कंसिडरेशन' (FYC) श्रेणी में अपनी दावेदारी भेजी है। निर्माता विजय किरंगदुर ने हाल ही में यह खुलासा किया।

    उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, "हमने आखिरी समय में ऑस्कर में आवेदन भेजा। कौन-कौन सी फिल्में नॉमिनेट हुई हैं, फाइनल लिस्ट आना अभी बाकी है। इसी का इंतजार है। 'कांतारा' की कहानी में दुनियाभर के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने की ताकत है।"

    लोकप्रियता&nbsp;<br>

    'कांतारा' के ऑस्कर नॉमिनेशन की उठी थी मांग

    'कांतारा' की लोकप्रियता देखते हुए इसका हिंदी वर्जन भी रिलीज किया गया और हिंदी भाषा में भी फिल्म ने अपना जादू दिखाया। यह लोगों को इतनी पसंद आई कि इसे ऑस्कर में भेजे जाने की मांग होने लगी।

    सोशल मीडिया पर दर्शकों ने कांतारा को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किए जाने की मुहिम छेड़ दी। ट्विटर पर #KantaraForOscars तेजी से ट्रेंड करने लगा।

    लोगों का कहना था कि इस फिल्म को हर हाल में ऑस्कर में नॉमिनेशन मिलना चाहिए।

    फिल्म&nbsp;

    जानिए फिल्म 'कांतारा' के बारे में

    16 करोड़ रुपये में बनी फिल्म 'कांतारा' 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने ना सिर्फ लीड रोल किया है, बल्कि खुद इसे लिखा है और इसका निर्देशन भी किया है।

    पहले इसे सिर्फ कन्नड भाषा में रिलीज किया गया था, लेकिन बाद में इसे हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में डब किया गया। देखते ही देखते विदेशों में भी 'कातांरा' का डंका बजने लगा।

    फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    इस साल 10 में से 9.5 रेटिंग के साथ 'कांतारा' IMDb पर टॉप पर रही। पांचवें हफ्ते में 52.65 करोड़ रुपये की कमाई कर इसने 'बाहुबली 2' (24.50 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ा। 'कांतारा' ने छठे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी बनाया।

    उपलब्धि&nbsp;

    ऑस्कर में भारत की नुमाइंदगी करेगी 'छेल्लो शो'

    ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के लिए भारत की तरफ से फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को चुना है। पान नलिन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली और ऋचा मीणा लीड रोल में हैं।

    यह एक ऐसे बच्चे की कहानी है, जो बचपन से ही फिल्म की दुनिया में जीता है। वह फिल्मी दुनिया से जुड़ना चाहता है।

    'छेल्लो शो' अलग फिल्म 'RRR' भी ऑस्कर के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांतारा फिल्म
    ऑस्कर पुरस्कार
    कन्नड़ सिनेमा
    छेल्लो शो फिल्म

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    कांतारा फिल्म

    14 अक्टूबर को आएगा ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन बॉलीवुड समाचार
    IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनी 'कांतारा' दक्षिण भारतीय सिनेमा
    OTT पर 'कांतारा' का इंतजार कर रहे लोग, जानें कब और कहां आएगी फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'कांतारा' के 'भूत कोला' परंपरा पर टिप्पणी के बाद अभिनेता चेतन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर्नाटक

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर 2021: 'नोमैडलैंड' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, जानिए बाकी विजेताओं के नाम बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2021: इस साल के ऑस्कर समारोह के बारे में जानिए दिलचस्प बातें मुंबई
    ऑस्कर नामांकित कोरियाई फिल्म 'मिनारी' 11 मई को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज मनोरंजन
    ऑस्कर 2022 के लिए 14 भारतीय फिल्में शॉर्टलिस्ट, 'शेरनी' और 'सरदार उधम' भी शामिल बॉलीवुड समाचार

    कन्नड़ सिनेमा

    कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव मनोरंजन
    जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें पुनीत राजकुमार
    पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन दक्षिण भारतीय सिनेमा

    छेल्लो शो फिल्म

    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' बनी भारत की आधिकारिक एंट्री मनोरंजन
    'RRR' से पहले इन फिल्मों को ऑस्कर के लिए न भेजने पर हुई FFI की आलोचना ऑस्कर पुरस्कार
    विवादों में घिरी 'छेल्लो शो', FWICE ने फिल्म के ऑस्कर के लिए चयन पर उठाया सवाल बॉलीवुड समाचार
    कॉपी होने को लेकर विवादों में 'छेल्लो शो', निर्देशक ने आरोपों का किया खंडन ऑस्कर पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025