'राइज एंड फॉल सीजन 2' की स्ट्रीमिंग तारीख आई, इन 4 प्रतियोगियों पर लगी मुहर
क्या है खबर?
अमेजन प्राइम वीडियो अपने चर्चित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन' का दूसरा सीजन ला रहा है। जहां पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, वहीं दूसरे सीजन की जिम्मेदारी वीरेंद्र सहवाग उठाते दिखेंगे। 42 दिनों तक चलने वाले इस शो में 15 प्रतियोगी शामिल होंगे और इनमें से 4 प्रतियोगियों के नामों की पुष्टि हो चुकी है। बनिजय एशिया द्वारा निर्मित इस शो का OTT प्रीमियर इसी महीने से होने जा रहा है।
प्रतियोगी
कौन होने वाले हैं पहले 4 प्रतियोगी?
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रीमियर 26 सितंबर, 2026 से प्राइम वीडियो और MX प्लेयर एंड्रॉइड ऐप पर फ्री में होगा। इसके नए एपिसोड रोजाना स्ट्रीम होंगे।
शो में आने वाले जिन पहले 4 नामों की पुष्टि हुई है, उनमें स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला और करण पटेल शामिल हैं।
हालांकि, अन्य 11 प्रतियोगियों के नामों का ऐलान होना अभी बाकी है।
शो
जानिए क्या है 'राइज एंड फॉल' शो
'राइज एंड फॉल' मूल रूप से स्टूडियो लैम्बर्ट द्वारा इसी नाम से बनाया गया एक UK फॉर्मेट शो है।
यह शो 'सर्वश्रेष्ठ के जीवित रहने' और सामाजिक पदानुक्रम के काॅन्सेप्ट पर आधारित है। इसमें सभी 15 प्रतियोगी एक विशाल टावर में आते हैं, जहां उन्हें 2 दो बिल्कुल अलग दुनिया में बांट दिया जाता है।
शो मुख्य रूप से अमीर-गरीब, शक्तिशाली और शक्तिहीन के बीच संघर्ष को दिखाता है।
'राइज एंड फॉल' का पहला सीजन अर्जुन बिजलानी ने जीता था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
26 Sept se maza toh bahut aayega 🙌 https://t.co/ccEzNmqsra
— MX Player by Prime Video (@MXbyPrimeVideo) September 17, 2026
Watch #RiseAndFallS2, on Prime Video and MX Player, for free.
Special Partner: #LUXNitro
Safety Partner: @Mallcom_India#virendersehwag @banijayasia #karanpatel @Shehzad_Ind #priyankachaharchoudhary @reallyswara…