NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बनीं बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां
    अगली खबर
    पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बनीं बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां
    पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म

    पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बनीं बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 20, 2022
    01:48 pm

    क्या है खबर?

    मशहूर पॉप स्टार और गायिका रिहाना ने दुनियाभर में अपनी फैन फॉलोइंग बनाई है। अपने बेहतरीन गानों से उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता है। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है।

    दरअसल, रिहाना ने एक बेटे को जन्म दिया है। वह अपने बॉयफ्रेंड और अमेरिकन रैपर A$AP रॉकी के बच्चे की मां बनी हैं।

    जाहिर तौर पर सोशल मीडिया पर रिहाना को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

    रिपोर्ट

    रिहाना ने 13 मई को लॉस एंजिल्स में बच्चे को दिया जन्म

    TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, रिहाना ने 13 मई को लॉस एंजिल्स में एक बच्चे को जन्म दिया। यह इस कपल का पहला बच्चा है।

    हालांकि, ना तो रिहाना और ना ही रॉकी ने अपने बच्चे के जन्म के बारे में आधिकारिक घोषणा की है।

    रिहाना ने इस साल की शुरुआत में जनवरी में एक फोटोशूट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उसी वक्त से फैंस को इंतजार था कि रिहाना के घर कब खुशियों की किलकारी गूंजेगी।

    स्थिति

    अपने बच्चे के साथ घर पर स्वस्थ हैं रिहाना

    पीपल मैगजीन ने सूत्र के हवाले से बताया कि रिहाना मां बन चुकी हैं। रिपोर्ट की मानें तो वह अपने बच्चे के साथ घर पर हैं।

    कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक है और वह अपने बच्चे का स्वागत करके काफी उत्साहित हैं।

    वह मदरहुड पर खुलकर अपनी बातें रख चुकी हैं।

    उन्होंने कहा था, "मैं एक अश्वेत महिला हूं, क्योंकि एक अश्वेत महिला से मेरा जन्म हुआ है और मैं भी एक अश्वेत महिला को जन्म दूंगी।"

    प्रेम-प्रसंग

    2020 से दोनों के बीच चल रहा प्रेम-प्रसंग

    जनवरी, 2020 में रिहाना और रॉकी के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं। काफी समय तक चुपके-चुपके दोनों में प्रेम की केमिस्ट्री चलती रही।

    क्रिसमस के मौके पर 2020 में आखिरकार दोनों बारबाडोस में एक क्रूज पर साथ दिखे, जिससे बाद उनके अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं।

    करीब दो सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रिहाना और रॉकी माता-पिता बन चुके हैं। दोनों के प्यार की निशानी के रूप में बेटे का जन्म हुआ।

    करियर

    रिहाना ने 17 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

    रिहाना का असली नाम रॉबिन फेंटी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी। पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री में रिहाना ने आते ही धमाल मचा दिया था।

    उनके पहले प्रोजेक्ट 'म्यूजिक ऑफ द सन' ने कई रिकॉर्ड बनाए थे। रिहाना ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    2007 में आया रिहाना का एल्बम 'गुड गर्ल गॉन बैड' ने दुनियाभर में कीर्तिमान रचे। वह कई ग्रैमी और बिलबोर्ड म्यूजिक पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    रिहाना को पिछले साल फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की सबसे अमीर महिला गायिकाओं की सूची में शामिल किया था। रिहाना दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार घोषित की गई थीं। उनके पास 1.7 बिलियन डॉलर (लगभग 126 अरब रुपये) की संपत्ति आंकी गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    हॉलीवुड समाचार
    रिहाना

    ताज़ा खबरें

    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना
    IPL 2025, फाइनल: PBKS ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी IPL 2025
    IPL 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना को दिया गया सम्मान, देशभक्ति गीतों से झूमा स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग
    हुंडई अल्काजार के नए वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  हुंडई मोटर कंपनी

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' से 'सिंघम' तक, ये हैं अजय देवगन की बेहतरीन फिल्में अजय देवगन
    भारती सिंह और हर्ष बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म भारती सिंह
    ये चीजें विश्वास दिलाती हैं कि रणबीर-आलिया इसी महीने लेंगे सात फेरे बॉलीवुड समाचार
    सिंगर बी प्राक दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, शादी की सालगिरह पर दी खुशखबरी बॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड समाचार

    दिल्ली में 2,200 रुपये में बिक रहे 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' के टिकट स्पाइडर मैन
    क्या 2024 से पहले रिलीज नहीं होगा 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन? नेटफ्लिक्स
    निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात बॉलीवुड समाचार
    'स्पाइडर मैन' की बंपर कमाई, भारत में हॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी बॉलीवुड समाचार

    रिहाना

    किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का साथ, रिहाना और थनबर्ग समर्थन में उतरीं किसान आंदोलन
    किसान आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की टिप्पणियों को विदेश मंत्रालय ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया भारत सरकार
    दिल्ली पुलिस की FIR में ग्रेटा का नाम नहीं, 'टूलकिट' के खिलाफ होगी जांच दिल्ली पुलिस
    किसान आंदोलन: क्या हस्तियों ने भाजपा के दबाव में किए थे ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार करेगी जांच ट्विटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025