TIFF 2026 में होगा फिल्म 'फूलन' का प्रीमियर, फूलन देवी की जिंदगी पर है आधारित
क्या है खबर?
फिल्म निर्माता रिची मेहता की 'फूलन' अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार है। इसका प्रीमियर 51वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF 2026) में हाेगा, जिसका ऐलान अमेजन प्राइम वीडियो ने किया है। ये फिल्म उत्तर प्रदेश के चंबल की कुख्यात डकैत से राजनेता बनीं फूलन देवी की जिंदगी पर आधारित है। निर्माताओं ने इसकी रिलीज तारीख का ऐलान अभी नहीं किया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर के बाद इसे प्राइम वीडियो पर दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रीमियर
16 सितंबर को TIFF में होगा फिल्म का प्रीमियर
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, हिंदी भाषा की ये फिल्म TIFF महोत्सव में 16 सितंबर को प्रिंसेस ऑफ वेल्स सिनेमाघर में विशेष प्रस्तुतियों के अनुभाग के हिस्से के रूप में प्रदर्शित की जाएगी।
फिल्म का निर्देशन और लेखन मेहता द्वारा किया गया है, जबकि निर्माण शारीन मंत्री केडिया, किशोर अरोरा, कंवल कोहली और मेहता ने नमः पिक्चर्स के बैनर तले किया है।
फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें फूलन देवी की एक झलक को दर्शाया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Forty eight hours. One unforgettable story. Phoolan is now headed to TIFF 2026#PhoolanOnPrime#RichieMehta @shareenmantri @kishorarora19 @iamkanwalkohli @namahpictures pic.twitter.com/t0KCIK2BlI
— prime video IN (@PrimeVideoIN) July 21, 2026
कहानी
इस किताब पर आधारित है फिल्म 'फूलन'
'फूलन', 1997 में प्रकाशित पुस्तक 'आई, फूलन देवी- द ऑटोबायोग्राफी ऑफ इंडियाज बैंडिट क्वीन' से प्रेरित है।
ये फिल्म फूलन देवी की जिंदगी के उस निर्णायक अध्याय को दिखाएगी, जब हजारों सशस्त्र लोगों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश में एक गांव को घेर लिया था।
इसमें स्नेहा कुमारी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। उनके अलावा अभिनेता अनुराग ठाकुर, विक्रम प्रताप सिंह, आकाश दहिया, प्रतीक पचौरी और देव दत्त बुधोलिया भी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।