Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'चेहरे' के पोस्टर से हटाने को लेकर नाराज हैं रिया चक्रवर्ती
  • मनोरंजन

    फिल्म 'चेहरे' के पोस्टर से हटाने को लेकर नाराज हैं रिया चक्रवर्ती

    चंद्रशेखर  कुमार
    लेखन
    चंद्रशेखर कुमार
    Mail
    अंतिम अपडेट Feb 27, 2021, 04:19 pm
    फिल्म 'चेहरे' के पोस्टर से हटाने को लेकर नाराज हैं रिया चक्रवर्ती
  • हाल ही में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत 'चेहरे' की रिलीज डेट की घोषणा की गई है। फिल्म को इसी साल 30 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

    फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया था।

    इस फिल्म का हिस्सा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी हैं, लेकिन जारी किए गए पोस्टर में रिया को जगह नहीं दी गई। खबरों की मानें तो इस बात से रिया नाराज हैं।

  • इस खबर में
    रिया को इस प्रकार के अनादर की नहीं थी उम्मीद- रिया की दोस्त "रिया ने कई बाधाओं को किया पार है" 2019 में रिया ने फिल्म से अपना लुक किया था साझा क्या रिया को फिल्म से बाहर कर दिया गया है? ट्विटर यूजर ने फिल्म 'चेहरे' की बहिष्कार की बात कही जानिए क्या है सुशांत और रिया विवाद रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को भी NCB ने किया था गिरफ्तार रूमी ने पिछले साल रिया की वापसी को लेकर कही थी यह बात
  • बयान

    रिया को इस प्रकार के अनादर की नहीं थी उम्मीद- रिया की दोस्त

  • इस संबंध में रिया की करीबी दोस्त ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि उन्हें इस प्रकार के अनादर की उम्मीद नहीं थी।

    उन्होंने आगे कहा, "2020 में जो भी रिया के साथ हुआ, उसके बावजूद वह अपने जीवन में सुकून लाने की कोशिश कर रही थीं। उनका बॉलीवुड में स्वागत नहीं किया गया है, बल्कि उनकी अनदेखी की गई है।"

    बता दें कि 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में रिया विवादों में रही थीं।

  • बयान

    "रिया ने कई बाधाओं को किया पार है"

  • रिया की दोस्त ने आगे कहा, "जिन हालातों से वह गुजरी हैं, इसके बावजूद क्या आपको लगता है कि इस प्रकार की अनदेखी से वह हिम्मत हार जाएंगी। पिछले साल वह कई बाधाओं को पार कर चुकी हैं और इस बार भी मुकाबला करेंगी।"

  • जानकारी

    2019 में रिया ने फिल्म से अपना लुक किया था साझा

    2019 में रिया ने फिल्म से अपना लुक किया था साझा
  • 2019 में रिया ने बताया किया था कि वह 'चेहरे' में अहम भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म से अपना लुक एक कैप्शन के साथ साझा किया था।

    इस कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'चेहरे बहुत देखे मगर आज देखा अपना चेहरा, आंखों में सवाल बहुत से, जेहन पर सोच का पहरा।'

    इस फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है। वहीं, इसमें अमिताभ, इमरान, धृतिमान चटर्जी और अन्नू कपूर भी महत्वपूर्ण भूमकिाओं में दिखेंगे।

  • सवाल

    क्या रिया को फिल्म से बाहर कर दिया गया है?

    क्या रिया को फिल्म से बाहर कर दिया गया है?
  • फिल्म के पोस्टर से रिया का नाम हटने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है।

    लोकप्रिय वेबसाइट IMDb में भी फिल्म के कास्ट मेंबर्स में उनका नाम नहीं दिख रहा है।

    दिवंगत अभिनेता सुशांत के कुछ प्रशंसक सोशल मीडिया पर फिल्म के बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। वे सुशांत की असमय निधन के लिए रिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

  • ट्विटर पोस्ट

    ट्विटर यूजर ने फिल्म 'चेहरे' की बहिष्कार की बात कही

  • Are You Ready To #BoycottChehre.

    Sushant Will Get Justice pic.twitter.com/tGzzNorttU

    — N!$th@🦋💫 (@Its_Nistha) February 24, 2021
  • विवाद

    जानिए क्या है सुशांत और रिया विवाद

    जानिए क्या है सुशांत और रिया विवाद
  • जून 2020 में सुशांत की कथित आत्महत्या के बाद सुशांत के परिवार वालों ने अभिनेत्री रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सुशांत की असमय निधन के लिए रिया को जिम्मेदार ठहराया था।

    इसके बाद रिया को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह 28 दिन बाद जेल से बाहर आई थीं।

    इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही है।

  • जानकारी

    रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को भी NCB ने किया था गिरफ्तार

  • इस मामले में रिया और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती को भी NCB द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें शर्तों के साथ जमानत दी गई थी। इस पूरे विवाद में रिया ने कहा था कि वह निर्दोष हैं।

  • बयान

    रूमी ने पिछले साल रिया की वापसी को लेकर कही थी यह बात

  • अभिनेत्री रिया की बॉलीवुड फिल्मों में वापसी को लेकर बॉलीवुड निर्देशक रूमी ने पिछले साल एक इंटरव्यू में कहा था, "रिया अगले साल (2021) की शुरुआत में काम पर लौट जाएंगी। मैं उनसे हाल ही में मिला था। वह चुप थीं और वो जिस दौर से गुजरी रही हैं, मैं उन्हें दोष नहीं दे सकता।"

    उन्होंने आगे कहा था कि एक बार सब शांत हो जाए तो उन्हें यकीन है कि रिया के पास कहने के लिए काफी कुछ होगा।

  • मुंबई
  • सोशल मीडिया
  • मनोरंजन
  • आत्महत्या
  • सुशांत सिंह राजपूत
  •  
ताज़ा खबरें
  • SRH बनाम RCB: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद की हार, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    SRH बनाम RCB: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद की हार, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    खेलकूद
  • हुमा कुरैशी की पहली हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें
    हुमा कुरैशी की पहली हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें
    मनोरंजन
  • SRH बनाम RCB: मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक, बैंगलोर ने दिया 150 रनों का लक्ष्य
    SRH बनाम RCB: मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक, बैंगलोर ने दिया 150 रनों का लक्ष्य
    खेलकूद
  • अगले साल ईद पर सलमान की 'टाइगर 3' का होगा इन दो बड़ी फिल्मों से सामना
    अगले साल ईद पर सलमान की 'टाइगर 3' का होगा इन दो बड़ी फिल्मों से सामना
    मनोरंजन
  • 30 अप्रैल तक चलेगा महाकुंभ, तय समय से पहले खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं- रिपोर्ट
    30 अप्रैल तक चलेगा महाकुंभ, तय समय से पहले खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं- रिपोर्ट
    देश
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021