Loading...
रिया चक्रवर्ती बोलीं- देश में सबसे ज्यादा ट्रोलिंग मैंने सही है, दुनिया मुझे गद्दार मानती है
रिया चक्रवर्ती का बड़ा बयान

रिया चक्रवर्ती बोलीं- देश में सबसे ज्यादा ट्रोलिंग मैंने सही है, दुनिया मुझे गद्दार मानती है

Aug 20, 2026
12:04 pm

क्या है खबर?

रिया चक्रवर्ती इन दिनों रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ रही हैं। साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। इस मामले में रिया और उनके भाई शोविक को NCB ने गिरफ्तार भी किया था, हालांकि बाद में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। अब शो के 5वें एपिसोड में श्वेता तिवारी द्वारा पूछे जाने पर रिया ने वजह बताई कि वो 'ट्रेटर' क्यों नहीं हैं।

बयान

"मर्जी से मर्डर नहीं करूंगी, लोग गंदे मीम्स बनाएंगे"

रिया ने जवाब दिया, "मैं 'ट्रेटर' (गद्दार) नहीं बनना चाहती, क्योंकि दुनिया पहले से ही मुझे गद्दार मानती है। क्या आप समझ सकती हैं? ये बात मेरी निजी जिंगी के अनुभवों से निकलकर आ रही है, इसलिए मैं किसी शो में आकर अपनी मर्जी से यहां किसी का 'मर्डर' नहीं करना चाहती। ये मेरे लिए बहुत बुरा साबित होगा और लोग इस पर गंदे मीम्स बनाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इस देश की सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं।"

स्पष्टीकरण

दुनिया मुझे गद्दार समझती रही, लेकिन मैं निर्दोष निकली- रिया

रिया शो के बाकी सदस्यों को यकीन दिलाती नजर आईं कि वो 'ट्रेटर' नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं सच में ट्रेटर (गद्दार) नहीं हूं। मेरी जिंदगी की कहानी भी यही रही है। दुनिया मुझे गद्दार समझती रही, लेकिन आखिर में मैं निर्दोष साबित हुई।"

रिया का इशारा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में लगे आरोपों की तरफ था, जहां CBI ने सबूत न मिलने पर बाद में जांच पूरी कर उन्हें सभी आरोपों से राहत दे दी थी।

ADVERTISEMENT

जवाब

गद्दार बनने के सवाल पर करण जौहर से क्या बोली थीं रिया?

जब शो की शुरुआत में होस्ट करण जौहर ने रिया से पूछा था कि वो शो में बेकसूर बनना चाहती हैं या गद्दार (ट्रेटर) तो रिया ने जवाब दिया, "मुझे बेकसूर ही बनना है। सालों तक मुझ पर शक किया गया, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस साल जाकर मुझे क्लीन चिट मिली है और लोगों को पता चला है कि मैं बेकसूर हूं। अब मैं दोबारा उस दौर से नहीं गुजरना चाहती।"

ADVERTISEMENT

हालात

सुशांत के निधन के बाद नरक बन गई थी रिया की जिंदगी

बता दें कि साल 2020 में पूर्व बॉयफ्रेंड और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया को जेल जाना पड़ा और सामाजिक बहिष्कार झेलना पड़ा था।

पिछले साल CBI की क्लोजर रिपोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली, जिसमें उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।

रिया ने अपने पिछले साक्षात्मकारों में स्वीकार किया था कि इस पूरे कठिन दौर का उनकी मानसिक सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ा था और वो PTSD से पीड़ित हो गई थीं।

ADVERTISEMENT