NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत आत्महत्या मामले में पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से की घंटों पूछताछ, हुए कई बड़े खुलासे
    अगली खबर
    सुशांत आत्महत्या मामले में पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से की घंटों पूछताछ, हुए कई बड़े खुलासे

    सुशांत आत्महत्या मामले में पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से की घंटों पूछताछ, हुए कई बड़े खुलासे

    लेखन भावना साहनी
    Jun 19, 2020
    06:46 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियां शक के घेरें में आ गई हैं। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा कि सुशांत जैसा जिंदादिल शख्स आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है।

    वहीं, उनके परिवार से लेकर फैंस तक हर कोई चाहता है कि सुशांत की मौत पर पुलिस बारीकी से जांच करे।

    इस सिलसिले में गुरुवार को बांद्रा पुलिस ने अभिनेत्री और सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की।

    पूछताछ

    नौ घंटों से भी ज्यादा वक्त तक हुई रिया से पूछताछ

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत और रिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। जिससे सुशांत परेशान थे। ऐसे में अब रिया पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

    पिंकविला की खबर के अनुसार, पुलिस ने नौ घंटे से भी ज्यादा वक्त तक रिया से पूछताछ की। दरअसल, सुशांत के आखिरी दिनों में उनके सबसे ज्यादा करीब रिया ही थी। ये दोनों लगभग हमेशा एक दूसरे के साथ ही रहते थे।

    शादी

    इसी साल के अंत में होने वाली थी रिया और सुशांत की शादी!

    कहा जा रहा है कि लॉकडाउन में भी रिया और सुशांत साथ थे।

    सूत्रों का कहना है पुलिस ने पूछताछ के दौरान रिया का मोबाइल अच्छी तरह स्कैन किया। इसमें उनके और सुशांत के बीच हुई चैट, फोटोज और वीडियोज भी शामिल थे।

    रिया ने इस दौरान यह खुलासा किया वे दोनों एक प्रोपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे। इसके अलावा उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि 2020 के अंत तक वे दोनों शादी करने वाले थे।

    झगड़ा

    सुशांत और रिया के बीच हुआ था झगड़ा

    सूत्र के मुताबिक रिया, सुशांत के साथ उनके कार्टर रोड में स्थित फ्लैट में रहती थी। यहां सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिटानी भी रहा करते थे, लेकिन सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया ने उनका घर छोड़ दिया था। यही बात पुलिस को काफी अजीब लगी।

    उन्होंने रिया से ऐसा करने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि सुशांत से उनका काफी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह अपना सामान लेकर वहां से चली गईं।

    आखिरी कॉल

    आत्महत्या से एक रात पहले रिया को किया था कॉल

    रिया ने पुलिस को वह चैट भी दिखाई जो इस लड़ाई के बाद उनके और सुशांत के बीच हुई थी।

    सुशांत की कॉल रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या करने से एक रात पहले यानी शनिवार को दोस्त महेश शेट्टी को कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनके बाद सुशांत ने रिया को कॉल किया और उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह सोने चले गए। महेश ने अगले दिन सुशांत को कॉल भी किया था।

    स्वास्थ्य

    खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग और मेडिटेशन भी कर रहे थे सुशांत

    सुशांत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। इस पर ने रिया ने पुलिस को बताया कि डिप्रेशन का पता चलते ही सुशांत अपनी दवाइयों के साथ खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग और मेडिटेशन का भी सहारा ले रहे थे।

    उन्होंने कहा कि कई बार वह बहुत लो और दुखी महसूस करते थे।

    रिया कहा कहना है कि सुशांत कई बार तो अपनी दवाइयां तक लेने से मना कर देते थे।

    ट्रोल

    क्या महेश भट्ट के कहने पर रिया ने छोड़ा था सुशांत का घर?

    गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद रिया और फिल्मकार महेश भट्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जिसके बाद से यूजर्स ने इन दोनों को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

    वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रिया ने महेश भट्ट के कहने पर ही सुशांत का घर छोड़ा था। हालांकि, अब इस बात खुलासा नहीं हुआ है कि रिया ने महेश भट्ट के सवाल पर क्या जवाब दिया।

    दुखद

    हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए सुशांत

    सुशांत ने रविवार को बांद्रा में स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सिर्फ 34 साल के थे। उनका ऐसे अचानक दुनिया से चले जाना हर किसी के लिए एक गहरा सदमा है।

    उनकी मौत के बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर भी चर्चा शुरु हो चुकी है। कई हस्तियों ने इस सामने आकर इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।

    साथ ही सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने पर आठ हस्तियों पर केस भी दर्ज हो गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत
    महेश भट्ट

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड के वो स्टार किड्स, जिन्हें एक्टिंग में नहीं है दिलचस्पी शाहरुख खान
    क्या आप जानते हैं? बॉलीवुड की ये मशहूर हस्तियां हैं भाई-बहन मनोरंजन
    रिलीज के कुछ घंटों बाद ही तमिल रॉकर्स ने 'गुलाबो सिताबो' को ऑनलाइन किया लीक मनोरंजन
    इस दिन रिलीज होने जा रही है अभिषेक बच्चन की पहली वेब सीरीज 'ब्रीद' अमेजॉन प्राइम

    मनोरंजन

    मलाइका अरोड़ के अपार्टमेंट में मिला कोरोना वायरस पॉजीटिव शख्स, BMC ने सील की बिल्डिंग बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? इंजीनियर हैं हिट फिल्में देने वाले ये बॉलीवुड सितारे बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस 14' की शुरु हुई तैयारियां, इन सितारों को किया गया अप्रोच! टीवी शो
    अब भारतीय रीमेक के साथ दर्शकों के सामने पेश होगा अंतरराष्ट्रीय शो 'ब्लैक विडो' हॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    #BirthdaySpecial: वो पांच किरदार जिन्होंने बैक ग्राउंड डांसर सुशांत को बनाया सुपरस्टार बॉलीवुड समाचार
    सारा या कृति को नहीं, बल्कि इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं सुशांत! बॉलीवुड समाचार
    पांच फेमस सेलीब्रिटीज जिन्होंने कपिल के शो में आने से कर दिया था मना क्रिकेट समाचार
    कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती के साथ ऑउटिंग पर निकले सुशांत सिंह राजपूत, तस्वीरें वायरल बॉलीवुड समाचार

    महेश भट्ट

    हार्ट अटैक से महेश भट्ट की मौत की खबरों को बेटी पूजा ने बताया अफवाह बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    सचिन तेंदुलकर पर बन रही एक और फिल्म 'गॉड ऑफ क्रिकेट', इस खास दिन होगी रिलीज क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025