NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जेल में योगा सिखाती थीं रिया चक्रवर्ती, वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कैसे बिताए 28 दिन
    मनोरंजन

    जेल में योगा सिखाती थीं रिया चक्रवर्ती, वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कैसे बिताए 28 दिन

    जेल में योगा सिखाती थीं रिया चक्रवर्ती, वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कैसे बिताए 28 दिन
    लेखन भावना साहनी
    Oct 08, 2020, 09:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जेल में योगा सिखाती थीं रिया चक्रवर्ती, वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कैसे बिताए 28 दिन

    ड्रग मामले में जेल में 28 दिन बिताने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल चुकी है। हालांकि, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को जमानत नहीं मिली है और उन्हें 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा। रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार करने के बाद 9 सितंबर को बायकुला जेल में भेजा गया था। अब रिया को जमानत मिलने के बाद उनके वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कि जेल में अभिनेत्री ने कैसे अपना वक्त बिताया।

    अपनी बिगड़ी हुई छवि सुधारेंगी रिया- मानशिंदे

    NDTV को दिए इंटरव्यू में मानशिंदे ने रिया को 'बंगाली बाघिन' कहते हुए बताया कि वह अपनी बिगड़ी हुई छवि को सुधारने के लिए फिर लड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रिया ने जेल में खुद को सकारात्मक रखने का पूरा प्रयास किया है। मानशिंदे ने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से कई सालों के बाद किसी क्लाइंट को देखने के लिए जेल गया था। क्योंकि सभी जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ी थीं। ऐसे में मैं उनकी स्थिति जानना चाहता था।"

    जेल में योगा क्लासेज चलाती थीं रिया- मानशिंदे

    मानशिंदे ने आगे बताया, "मुझे यह देखकर अच्छा लगा कि वह जेल में भी अच्छे से रह रही थीं। वह खुद अपना ध्यान रख रही थीं। उन्होंने जेल में खुद के लिए और अन्य कैदियों के लिए योग क्लासेज का संचालन किया। वह जेल में कैदियों को योगा सिखाया करती थीं।" वकील ने कहा, "उन्होंने खुद को जेल के मुताबिक ही ढाल लिया था। कोरोना के कारण उन्हें घर का खाना भी नहीं मिल पाता था।"

    अब हर लड़ाई के लिए तैयार हो गई हैं रिया- मानशिंदे

    मानशिंदे ने बताया, "रिया ने आर्मी जवान की बेटी होने के नाते युद्ध परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार कर लिया है। अब वह किसी भी ऐसे शख्स का सामना करने के लिए तैयार है जो उन पर आरोप लगाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।" उन्होंने कहा, "मैं शुरू से कह रहा हूं कि CBI, NCB और ED रिया के पीछे इसीलिए पड़े हैं क्योंकि वह सुशांत की गर्लफ्रेंड थी और उनके साथ लिव-इन में थीं।"

    इन शर्तों पर रिया को मिली जमानत

    बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दी है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक रिया को अगले 10 दिनों तक नजदीकी पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा है। इसके अलावा अगले छह महीनों तक महीने के पहले सोमवार को रिया को NCB दफ्तर में सुबह 10 से 11 बजे के बीच हाजरी लगानी होगी। उन्हें अपना पासपोर्ट भी NCB के पास जमा करना होगा।

    रिया की जमानत से नाराज है NCB

    बता दें कि रिया को जमानत मिलने से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) बिल्कुल खुश नहीं है। बुधवार को NCB ने सुनवाई के दौरान कहा था कि रिया न सिर्फ सुशांत तक ड्रग्स पहुंचाती थीं बल्कि वो अवैध ड्रग्स ट्रैफिकिंग और फाइनेंसिंग में भी शामिल थीं। यह एक पूरा सिंडिकेट है जो समाज के लिए खतरनाक है। इसके बावजूद रिया को जमानत दिए जाने के बाद खबर है कि NCB अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉम्बे हाई कोर्ट
    बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती

    बॉम्बे हाई कोर्ट

    समीर वानखेड़े को राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार तक दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक समीर वानखेड़े
    मुंबई: 93 वर्षीय महिला को 8 दशक की कानूनी लड़ाई के बाद मिला फ्लैट का हक मुंबई
    भूषण कुमार के खिलाफ रेप की FIR रद्द करने से कोर्ट का इनकार, जानिए पूरा मामला भूषण कुमार
    'किसी का भाई...' के रिव्यू के लिए KRK ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, जानें मामला सलमान खान

    बॉलीवुड समाचार

    क्या विजय वर्मा अब नहीं निभाएंगे खलनायक की भूमिका? कहा- मुझे अब रुक जाना चाहिए विजय वर्मा
    दहाड़: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनना चाहते हैं 'देवीलाल' गुलशन देवैया  गुलशन देवैया
    अनिल कपूर का खुलासा, कहा- कपिल शर्मा या पंकज त्रिपाठी होते टीवी सीरीज '24' का हिस्सा अनिल कपूर
    रणदीप हुड्डा की 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का दमदार टीजर जारी, जंजीरों में जकड़े दिखे अभिनेता स्वतंत्रवीर सावरकर फिल्म

    सुशांत सिंह राजपूत

    मनोज बाजपेयी बोले- इंडस्ट्री में स्टार बनने के पीछे की राजनीति नहीं संभाल पाए थे सुशांत मनोज बाजपेयी
    सुशांत सिंह राजपूत फिर दिखेंगे पर्दे पर, दोबारा रिलीज हो रही है 'एमएस धोनी...' बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने की 'किसी का भाई...' के बहिष्कार की मांग किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    रिया चक्रवर्ती ने तीन साल बाद की वापसी तो 'रोडीज' में यूं हुआ स्वागत रिया चक्रवर्ती

    रिया चक्रवर्ती

    'MTV रोडीज 19' का प्रोमो वीडियो जारी, बेहद अलग अवतार में नजर आए सोनू सूद सोनू सूद
    रिया चक्रवर्ती ने शुरू की 'MTV रोडीज 19' की शूटिंग, बोलीं- समय कठिन था MTV रोडीज
    रिया चक्रवर्ती पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने दी सफाई सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती बनीं 'MTV रोडीज 19' में गैंग लीडर, बोलीं- क्या लगा था डर जाऊंगी  सोनू सूद

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023