NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनिशिप को लेकर रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
    सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनिशिप को लेकर रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
    1/5
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनिशिप को लेकर रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

    लेखन भावना साहनी
    Apr 13, 2020
    04:37 pm
    सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनिशिप को लेकर रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

    अक्सर फिल्मी सितारे अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय से सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती भी अपने रिश्ते के कारण काफी चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। अब रिया ने पहली बार सुशांत के साथ रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है। रिया ने ईटाइम्स के साथ इंस्टा लाइव पर बात करते हुए इन खबरों को अफवाह बताया है।

    2/5

    रिया ने किया खुलासा

    रिया का कहना है कि सुशांत या उन्होंने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया है। वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें आठ सालों से जानती हूं। हम YRF में साथ थे और लंबे समय तक हमारा मैनेजर भी एक ही था। मैं अपने सभी दोस्तों से प्यार करती हूं और इसे मैं किसी से नहीं छिपाती। मैं अपनी जिंदगी के सभी लोगों को लेकर बहुत सार्वजनिक हूं। फिर चाहें वह लड़कियां हो या लड़के।"

    3/5

    रिया को बेहद आकर्षक लगते हैं सुशांत

    रिया ने आगे कहा, "जहां तक सुशांत की बात हैं वह एक चिंतित करने वाला विषय हैं। वह बहुत अच्छे और सुलझे हुए शख्स हैं। मैं उनके बारे में तो नहीं जानती, लेकिन मेरे लिए वह बहुत प्यारे और आकर्षक व्यक्ति हैं। हालांकि, मुझे अभी तक यह नहीं पता कि वह मेरे बारे में क्या सोचते हैं।" रिया ने सुशांत को लेकर यह भी कहा कि वह बहुत इंटेलिजेंट हैं। उन्हें हर चीज के बारे में पता होता है।

    4/5

    अक्सर साथ दिखते हैं सुशांत और रिया

    गौरतलब है कि रिया और सुशांत को हर जगह एक दूसरे के साथ बिताते हुए देखा जाता है। कुछ वक्त पहले वे पेरिस और लद्दाख जैसी जगहों पर एक छोटी सी ट्रिप के लिए भी पहुंचे थे। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं जिसमें ये हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, रिया और सुशांत सोशल मीडिया पर एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं।

    5/5

    रिया और सुशांत इन फिल्मों के आने वाले हैं नजर

    रिया चक्रवति की आगामी फिल्मों की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म 'चेहरा' में देखा जाने वाला है। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है। जबकि सुशांत सिंह राजपूत काफी समय से अपनी फिल्म 'दिल बेचारे' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म भी इसी साल 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत

    बॉलीवुड समाचार

    सेलिना जेटली करने जा रही हैं फिल्मों में वापसी, कोरोना वायरस के बीच होगी रिलीज अक्षय कुमार
    फराह खान की 12 साल की बेटी ने स्केचिंग करके जरूरतमंदों के लिए जुटाए 70,000 रुपये तब्बू
    क्या मीका सिंह को डेट कर रही हैं चाहत खन्ना? जानिए सच्चाई टीवी शो
    लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड में फंसे मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल मनोरंजन

    मनोरंजन

    जोया मोरानी ने भी दी कोरोना को मात, ठीक होकर लौटीं घर वरुण धवन
    क्या म्यूजिक वीडियो में शाहरुख खान के साथ दिखेंगे ड्वेन ब्रावो? दिया ये जवाब दीपिका पादुकोण
    कार्तिक आर्यन ने शुरु की नई वीडियो सीरीज 'कोकी पूछेगा', कोरोना फाइटर्स और वॉरियर्स बनेंगे मेहमान यूट्यूब
    लॉकडाउन के बीच भारती-हर्ष ला रहे हैं नया 'होम मेड शो', इस दिन से होगा शुरु कपिल शर्मा

    सुशांत सिंह राजपूत

    सैफ अली खान और सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कॉन्ट्रेक्ट्स में जोड़ीं स्पेशल शर्तें, जानें क्या बॉलीवुड समाचार
    'अटैक' में जॉन अब्राह्म के साथ होगी यह अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    यूरोप में गर्लफ्रेंड रिया संग छुट्टियां मना रहे सुशांत! साथ में तस्वीर हुई वायरल इटली
    चांद पर जमीन खरीद चुके सुशांत कर रहे हैं चंद्रमा मिशन की तैयारी बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023