NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रेमो डिसूजा ने किया सरोज खान की यादों को ताजा, बनाने जा रहे हैं बायोपिक
    अगली खबर
    रेमो डिसूजा ने किया सरोज खान की यादों को ताजा, बनाने जा रहे हैं बायोपिक

    रेमो डिसूजा ने किया सरोज खान की यादों को ताजा, बनाने जा रहे हैं बायोपिक

    लेखन भावना साहनी
    Dec 01, 2020
    02:40 pm

    क्या है खबर?

    दिवंगत डांस कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक को लेकर काफी समय से चर्चा है। कुछ महीनों पहले ही खबर आई थी कि इसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर और निर्माता-निर्देशक रेमो डिसूजा बनाने की योजना बना रहे हैं।

    अब रेमो ने कहा कि यह सरोज खान की इच्छा थी कि उनकी बायोपिक वह बनाएं।

    रेमो ने बताया कि सरोज ने उन्हें कहा था अगर उनकी बायोपिक बनती है वह रेमो ही बनाएंगे क्योंकि वह संघर्ष और डांस दोनों ही जानते हैं।

    यादें

    रेमो के पास हैं सरोज खान की कई यादें

    रेमो ने सरोज खान के साथ खास यादों को ताजा करते हुए कहा, "मेरे पास उनकी ऐसी कोई याद नहीं है जिसे लेकर मैं कह सकता हूं कि यही मेरे पास सरोज जी की सबसे खूबसूरत याद है। उन्होंने मुझे एक स्ट्रगलर से कोरियोग्राफर में विकसित होते देखा है।"

    उन्होंने कहा, "कुछ सालों में हम काफी करीब आए। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मैंने उनके साथ उनके आखिरी काम 'कलंक' के गाने 'तबाह हो गए' में काम किया।"

    सीख

    सरोज खान ने दी रेमो को ये सीख

    रेमो ने आगे सरोज खान की दी सीख को भी याद किया।

    उन्होंने बताया, "सरोज जी ने कहा था कि हमारी इंडस्ट्री में लोग रिश्ते या दिल से बनाते हैं या फिर बनाते ही नहीं है। क्योंकि यहां लोग सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए ही मिलते हैं। यहां सभी में निष्पक्ष भावना है। इसलिए यहां न तो कोई दोस्त है और न ही दुश्मन"

    रेमो ने बताया, "वह कहती थीं अगर रिश्ते बनाओं तो दिल से बनाओं या मत बनाओ।"

    जानकारी

    सरोज खान की बेटी ने भी की थी बायोपिक पर चर्चा

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले सरोज खान की छोटी बेटी सुकन्या नागपाल ने भी कहा था कि उनकी मां चाहती थीं कि रेमो उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाएं। क्योंकि रेमो भी उन्हीं की तरह जमीन से उठकर बड़ी शख्सियत बने हैं।

    दुखद खबर

    इसी साल हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गईं सरोज खान

    बता दें कि सरोज खान का लंबी बीमारी के बाद इसी साल 3 जुलाई निधन हो गया।

    आखिरी समय में उन्हें सांस लेने में परेशानी के कारण बांद्रा में स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहीं पर ही कार्डियक अरेस्ट की वजह से उन्होंने हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली। वह 71 साल की थीं।

    वह अपने करियर में 2,000 से भी ज्यादा गानों के लिए कोरियोग्राफी कर चुकी थीं।

    वर्क फ्रंट

    कई फिल्में बना चुके हैं रेमो

    रेमो के करियर ने इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर के अलावा अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी काम किया है। वह 1997 में फिल्म 'परदेस' में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर दिखे थे।

    इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'फालतू' से निर्देशक के तौर पर शुरुआत की। अब तक 'ABCD' फ्रेंचाइजी, 'अ फ्लाइंग जट' और 'रेस 3' जैसी फिल्में बना चुके हैं।

    फिलहाल वह 'टाइम टू डांस' को लेकर चर्चा में हैं, जिससे वह प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सरोज खान
    रेमो डिसूजा

    ताज़ा खबरें

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण को बरकरार रखा जामा मस्जिद
    'बिग बॉस 18' की प्रतियोगी शिल्पा शिरोडकर कोरोना से संक्रमित पाई गईं, लिखा- मास्क पहनें  कोरोना वायरस
    IPL इतिहास में पहले विकेट के लिए की गई सर्वोच्च साझेदारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    पेटीएम ने लेन-देन छुपाने के लिए पेश किया हाइड पेमेंट फीचर, ऐसे करें उपयोग  पेटीएम

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान के ड्राइवर और दो स्टाफ मेंबर मिले कोरोना पॉजिटिव, अभिनेता ने खुद को किया आइसोलेट मनोरंजन
    'आदिपुरुष' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, राम-रावण के रूप में दिखेंगे प्रभास और सैफ प्रभास
    आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख-सलमान की एंट्री, फिर दिखेगा राज और प्रेम का अंदाज! शाहरुख खान
    अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर किया 500 करोड़ रुपये की मानहानि का केस, जानिये मामला यूट्यूब

    मनोरंजन

    प्रभास और सैफ की 'आदिपुरुष' में दिख सकते हैं सनी सिंह, लक्ष्मण का किरदार हुआ ऑफर बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 14: शो से निकलने के बाद शार्दुल ने लगाई सलमान से मदद की गुहार टीवी शो
    निधन से एक दिन पहले 26/11 हमले पर आधारित फिल्म पर चर्चा कर रहे थे सुशांत बॉलीवुड समाचार
    इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना खान ने रचाया मौलाना मुफ्ती अनस से निकाह, सामने आई वीडियोज बॉलीवुड समाचार

    सरोज खान

    नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन बॉलीवुड समाचार
    सरोज खान की यादों को हमेशा ताजा रखेंगी उनकी ये अनदेखी तस्वीरें श्रीदेवी
    कोरियोग्राफर सरोज खान की जिंदगी को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं रेमो डिसूजा बॉलीवुड समाचार

    रेमो डिसूजा

    कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी ने कम किया वजन, फोटो देखकर चौंक जाएँगे आप इंस्टाग्राम
    एक बार फिर डिस्को की दुनिया में वापस ले जाने आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन की 'ABCD 2' के डायलॉग से प्रभावित हुई इजराइल सरकार इजरायल
    उर्वशी रौतेला ने की रेमो डिसूजा के साथ शूटिंग, शेयर किया अनुभव बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025