Loading...
IFFM 2026 में अभिनेत्री रेखा को मिलेगा खास सम्मान, 'उमराव जान' की पर्दे पर होगी वापसी
IFFM 2026 में सम्मानित होंगी रेखा

IFFM 2026 में अभिनेत्री रेखा को मिलेगा खास सम्मान, 'उमराव जान' की पर्दे पर होगी वापसी

Jul 28, 2026
04:39 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा मेलबर्न के 'भारतीय फिल्म महोत्सव' (IFFM 2026) में बतौर अतिथि शामिल होंगी, जहां उन्हें सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। यही नहीं, अभिनेत्री की कल्ट क्लासिक फिल्म 'उमराव जान' को पर्दे पर दोबारा से प्रदर्शित किया जाएगा। मुजफ्फर अली द्वारा निर्देशित ये 1981 में रिलीज हुई थी, जिसमें फारूख शेख, नसीरुद्दीन शाह और राज बब्बर जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म ने इस साल रिलीज के 45 साल पूरे किए हैं।

खुशी

IFFM में 'उमराव जान' के प्रदर्शन पर रेखा ने दी प्रतिक्रिया

रेखा ने कहा, "'उमराव जान' मेरे दिल में बसी है। वह मेरी यादों में, मेरी खामोशियों में और उन लोगों के दिलों में बसी है, जिन्होंने वर्षों से उसे बहुत प्यार दिया है। उस सफर को फिर से याद करना और फिल्म को वैश्विक मंच पर इतना सराहा जाना मेरे लिए बहुत विनम्रतापूर्ण और भावुक कर देने वाला अनुभव है।"

उन्होंने कहा, "सिनेमा मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है। IFFM में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित होना विशेष है।"

आभार

रेखा ने सम्मान के लिए अपनी कृतज्ञता जताई

अभिनेत्री ने आगे कहा, "मैं इस सम्मान को अपार कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं, न सिर्फ अपनी यात्रा की पहचान के रूप में, बल्कि उन फिल्म निर्माताओं, लेखकों, संगीतकारों और अनगिनत सहयोगियों को श्रद्धांजलि के रूप में भी जिन्होंने मेरे जीवन को समृद्ध किया और मेरे काम को आकार दिया है।"

IFFM 2026 का आयोजन 13 से 23 अगस्त, 2026 तक मेलबर्न में होगा। इस मौके पर पंकज त्रिपाठी को भी 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENT