Page Loader
रेखा ने कपिल शर्मा के शो में दिल खोलकर की अमिताभ बच्चन की तारीफ, वीडियो देखा?
रेखा ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ (तस्वीर:

रेखा ने कपिल शर्मा के शो में दिल खोलकर की अमिताभ बच्चन की तारीफ, वीडियो देखा?

Dec 08, 2024
06:15 pm

क्या है खबर?

जब भी हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों का जिक्र होता है तो रेखा का नाम जरूर शामिल होता है। उन्हाेंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया और कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा की। उन्हीं में से एक अमिताभ बच्चन रहे, जिनके साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ही नहीं, बल्कि ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में रेखा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचीं, जहां उन्होंने अमिताभ संग काम करने का अनुभव साझा किया।

सवाल

रेखा के फैन ने पूछा ये सवाल

शो में एक फैन ने रेखा से पूछा, "आपने 'सुहाग' में बहुत अच्छा डांडिया खेला था। आप साउथ इंडियन होकर भी गुजराती डांडिया बहुत अच्छा खेलती हैं। लग ही नहीं रहा था कि आप गुजराती नहीं हैं। आपने ये कैसे किया?" रेखा बोलीं, "ये सोचिए कि मैं जिनके साथ डांडिया खेल रही थी, वो क्या शख्स हैं? अच्छा नहीं खेलूंगी तो क्या करूंगी? डांडिया खेलना आता हो या नहीं, लेकिन सामने जब ऐसा शख्स हो तो अंग-अंग थिरकने लगता है।"

जवाब

देखते रह गए कपिल

रेखा के इस जवाब ने सभी को हैरान कर दिया और खुद कपिल शर्मा भी उन्हें देखते रह गए। रेखा ने भले ही अमिताभ का नाम नहीं लिया, लेकिन यह साफ था कि वह किसके बारे में बात कर रही हैं। उनका इशारा अमिताभ की ओर ही था, क्योंकि फिल्म सुहाग के ओ शेरावाली गाने में रेखा ने मंदिर में अमिताभ के साथ ही डांडिया खेला था। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी सुहाग साल 1979 में रिलीज हुई थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो