LOADING...
रवि किशन बोले- 'धुरंधर' को 'प्रोपेगेंडा' कहना बिल्कुल गलत, लोगों ने नया कबूतर पकड़ लिया
रवि किशन ने 'धुरंधर' पर प्रतिक्रिया दी

रवि किशन बोले- 'धुरंधर' को 'प्रोपेगेंडा' कहना बिल्कुल गलत, लोगों ने नया कबूतर पकड़ लिया

Apr 06, 2026
06:29 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह के लिए 2025 का आखिरी महीना और इस साल की शुरुआत बेहद शानदार साबित हो रही है। पहले 'धुरंधर' और अब 'धुरंधर 2: द रिवेंज' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्में बनकर उभरी हैं। हालांकि दर्शकों के एक वर्ग ने इसे 'प्रोपेगेंडा' करार दिया है। इस बीच, रवि किशन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि 'धुरंधर' को 'प्रोपेगेंडा' कहना सरासर गलत है। सभी को साउथ के सितारों की तरह फिल्म का खुलकर समर्थन करना चाहिए।

बयान

"फिल्मों को प्रचार कहने का नया चलन शुरू"

अभिनेता ने कहा, "फिल्मों को 'प्रोपेगेंडा' कहना एक नया चलन बन गया है-एक नया कबूतर पकड़ लिए हैं लोग!" उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि कोई न कहीं, मेरे लिए 'धुरंधर' जैसी फिल्म लिख रहा होगा। जो किस्मत में लिखा है, वही होगा; यह मेरे नसीब में नहीं था। इसी तरह, मैं अपनी पसंदीदा फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नहीं हूं, इसलिए मुझे अफसोस नहीं! लेकिन मैं आदित्य (धर) या संजय लीला भंसाली के साथ काम करना जरूर पसंद करूंगा।"

तारीफ

"फिल्म उद्योग के लिए वरदान साबित हुआ"

रवि का मानना है कि लोगों का सिनेमाघरों में जाना शुरू होना खुशी की बात है। उन्होंने कहा, "यह (धुरंधर फ्रैंचाइजी) फिल्म जगत के लिए वरदान साबित हुआ है, और लाखों लोग सिनेमा से अपनी आजीविका कमाते हैं।" बता दें, आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने विश्वस्तर पर अब तक 1,600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

Advertisement