Loading...
कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' में तड़का लगाएगा ये भोजपुरी सुपरस्टार, कब आएगी फिल्म?
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' पर आया अपडेट

कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' में तड़का लगाएगा ये भोजपुरी सुपरस्टार, कब आएगी फिल्म?

Jul 15, 2026
09:54 am

क्या है खबर?

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'नागजिला' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके निर्देशन की कमान मृगदीप सिंह लांबा ने संभाली है, जिन्हें 'फुकरे' फ्रैंचाइजी के लिए जाता जाता है। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन और महावीर जैन की महावीर जैन फिल्म्स इसके निर्माता हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक को एक इच्छाधारी नाग के किरदार में देखा जाएगा। इस बीच, निर्माता जैन ने पुष्टि की है कि एक और सुपरस्टार फिल्म का हिस्सा होगा।

खुलासा

कार्तिक की 'नागजिला' में नजर आएंगे रवि किशन

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, जैन ने पुष्टि की है कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन इसका हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, "रवि के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। वह एक बेहतरीन अभिनेता और पूरी तरह से पेशेवर हैं। फिल्म में उन्होंने एक बहुत ही अनोखा किरदार निभाया है। उनका किरदार काफी सनकी है और उन्होंने अपने अभिनय से उस सनक के स्तर को कई गुना बढ़ा दिया है।"

बता दें, कार्तिक और रवि पहली बार साथ आए हैं।

रिलीज

अगले साल सिनेमाघरों में आएगी 'नागजिला'

जैन ने बताया कि 'नागजिला' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। ये अगले साल 12 फरवरी को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

रवि की बात करें, तो भोजपुरी सिनेमा के अलावा उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त धाक जमा ली है। 'लापता लेडीज' (2024) ने उनके अभिनय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

हाल ही में, उन्हें अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' में देखा गया है।

ADVERTISEMENT