रवि किशन लेकर आएंगे 'मेरा यार बजरंगी', पहली बार दिखेगा इंसान और हनुमान का रिश्ता
क्या है खबर?
महावीर जैन फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म 'मेरा यार बजरंगी- दोस्ती हो तो ऐसी' का ऐलान किया है। साथ में पोस्टर भी जारी किया है। भक्ति-ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में रवि किशन एक भक्त का मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। यह पहली बार होगा जब एक आम इंसान और हनुमान के बीच की दोस्ती दिखाई जाएगी। फिल्म के लेखन और निर्देशन की कमान अमित आर्यन ने संभाली है। इसका निर्माण जैन फिल्म्स ने रैटपैक स्टोरीज के साथ मिलकर किया है।
रिलीज
अगले साल सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
'मेरा यार बजरंगी' अपने नाम की तरह ही एक आम इंसान और हनुमान के बीच के रिश्ते पर आधारित होगी। इसके पोस्टर में एक दिव्य मुट्ठी के जरिए इस अनोखे रिश्ते की झलक मिलती है।
एक हाथ रुद्राक्ष और रक्षा सूत्र पहने एक आम आदमी का है, जबकि दूसरा हाथ बजरंग बली का है। कैप्शन में लिखा है, 'दोस्ती हो तो ऐसी।'
फिल्म दिवाली, 2027 के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अन्य कलाकारों पर अपडेट आना अभी बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
MAHAVEER JAIN FILMS ANNOUNCES RAVI KISHAN STARRER DEVOTIONAL DRAMA 'MERA YAAR BAJRANGI' – DIWALI 2027 RELEASE... A film that explores the friendship between a common man and God.#RaviKishan headlines #MJF's #MeraYaarBajrangi – Dosti Ho Toh Aisi, a devotional drama written and… pic.twitter.com/d8dSLI4tX7
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 27, 2026