रश्मिका मंदाना का हाथ थामे संगीत समारोह में पहुंचे विजय देवरकोंडा, देखें पहली तस्वीर
क्या है खबर?
अन्य फिल्मी सितारों की तरह रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी भी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 26 फरवरी को दोनाें एक-दूसरे संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उदयपुर में चल रहे इस भव्य समारोह को भले ही काफी निजी रखा गया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी छोटी-बड़ी झलकियां फैंस का तुरंत ध्यान खींच रही हैं। इस बीच, रश्मिका और विजय की पहली तस्वीर सामने आई है, जो उनके संगीत समारोह की है।
पहली झलक
संगीत समारोह में एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे रश्मिका-विजय, पहली झलक वायरल
रश्मिका और विजय का संगीत समारोह 24 फरवरी की शाम आयोजित किया गया था जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिन्होंने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। आधिकारिक तस्वीरें आना बाकी हैं, लेकिन वायरल तस्वीर में रश्मिका और विजय की पहली झलक दिखी है। दोनों चमकीले कपड़ों में हाथ में हाथा थामे दिखाई दिए। इन तस्वीरों ने दोनों के फैंस को अभी से उतावला कर दिया है।
पोस्ट
रश्मिका और विजय ने हल्दी समारोह की झलकियां साझा कीं
रश्मिका और विजय का हल्दी और मेंहदी समारोह 25 फरवरी को आयोजित होगा। इस बीच, दोनों ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हल्दी से जुड़ी कुछ झलकियां साझा की हैं। इन तस्वीरों में पीले फूलों और रंगों की सजावट दिखाई गई है। बीच में 'रूशी' और 'विजय' नाम को प्रदर्शित किया गया है। इससे साफ है कि दोनों का हल्दी फंक्शन शुरू हो चुका है। बता दें, 26 फरवरी को दोनों तेलुगु रीति-रिवाज और कोडवा रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पाेस्ट
#Virosh Haldi Moments from Udaipur ❤️✨@TheDeverakonda & @iamRashmika Haldi today 🤩#VijayDeverakonda #RashmikaMandanna pic.twitter.com/FpofKZmUGi
— Suresh PRO (@SureshPRO_) February 25, 2026