रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद पूजा में शामिल हुए, देखें वीडियो
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में निजी समारोह में शादी रचाई थी। अब दोनों हैदराबाद लौट आए हैं, जहां 4 मार्च को यह नवविवाहित जोड़ा रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेगा जिसमें फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी। इस भव्य आयोजन से पहले दोनों तेलंगाना में विजय के गांव थुम्मनपेट में स्थित अपने फार्महाउस पहुंचे जहां उन्होंने भगवान सत्यनारायण की कथा में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय का वीडियो सामने आया है।
वीडियो
एक-दूसरे का हाथ थामे थुम्मनपेट पहुंचे रश्मिका और विजय
वीडियो में, रश्मिका और विजय को एक-दूसरे का हाथ थामकर थुम्मनपेट गांव पहुंचते देखा जा सकता है। इस दौरान नवविवाहित जोड़े का गांव में भव्य स्वागत हुआ, जहां बुजुर्गों ने रस्में निभाईं। इसके बाद दोनों नए बने फार्महाउस की ओर रवाना हुए। विजय हल्के हरे रंग का कुर्ता पहने दिखे, तो वहीं रश्मिका ने गहरे नीले रंग की पारंपरिक रेशमी साड़ी पहन रखी है। दोनों की एक झलक पाने के लिए वहां मौजूद लोग भी उत्साहित दिखे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Vijay & Rashmika look so happy in every video. 💖#VijayDevarakonda#RashmikaMandannapic.twitter.com/a4IH8IvzDy
— Milagro Movies (@MilagroMovies) March 2, 2026
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Newlywed star couple #VIROSH #VijayDeverakonda with his wife #RashmikaMandanna reached his native village Tummanpet in Nagarkurnool district and got a grand welcome from family and fans. The couple perform Satyanarayana Swamy Vrat and hosts a housewarming ceremony at their new… pic.twitter.com/u7SrV3I85u
— Ashish (@KP_Aashish) March 2, 2026