विजय देवरकोंडा से शादी के बाद काम पर लौटीं रश्मिका मंदाना, फैंस को दिखाई झलक
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना ने पिछले महीने विजय देवरकोंडा के साथ निजी समारोह में शादी की थी। 4 मार्च को इस जोड़े ने हैदराबाद में रिसेप्शन रखा जिसमें सिनेमा जगत के तमाम सितारे शामिल हुए। अब रश्मिका ने अपनी पेशेवर दुनिया में वापसी कर ली है जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस को दिखाई। अभिनेत्री पैन-इंडिया फिल्म 'मायसा' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं जो इसी साल रिलीज होने के लिए तैयार है। दिसंबर, 2025 में इसका टीजर जारी हुआ था।
शूटिंग
'मायसा' की शूटिंग पर लौटीं रश्मिका मंदाना
रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मायसा' की शूटिंग के दौरान का एक दृश्य साझा किया है। साथ में लिखा, 'शिकार शुरू हो गया है।' फिल्म में रश्मिका एक गोंड जनजाति की महिला का प्रभावशाली किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी। फिल्म की पृष्ठभूमि देहाती है और कहानी बेहद रोमांचक होगी जिसकी झलक टीजर में दिख चुकी है। 'द गर्लफ्रेंड' (2026 रिलीज) के बाद, 'मायसा' रश्मिका की अगली नायिका प्रधान एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'मायसा' का टीजर
RASHMIKA MANDANNA IN A FIERY, INTENSE AVATAR – 'MYSAA' *HINDI* GLIMPSE OUT NOW... After #Pushpa2, #Thamma, and #TheGirlfriend, #RashmikaMandanna returns with a high-octane emotional action-thriller, #Mysaa.#MysaaFirstGlimpse HINDI 🔗: https://t.co/XPAjjfsygF
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 24, 2025
The PAN-India film… pic.twitter.com/woomf5w6On
फिल्म
फिल्म 'मायसा' के बारे में जानिए
रश्मिका की आगामी फिल्म 'मायसा' गोंड जनजाति की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अनफॉर्मूला फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है, जबकि संगीत जेक्स बेजॉय ने दिया है। एक बातचीत के दौरान, अभिनेत्री ने अपने किरदार को अपने अब तक के करियर का सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण बताया था। इसके अलावा, रश्मिका के पास 'कॉकटेल 2' भी है जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सैनन हैं। यह फिल्म 19 जून, 2026 को रिलीज होगी।