LOADING...
रश्मिका मंदाना का पानी के अंदर जबरदस्त एक्शन, बनीं ऐसा करने वाली भारत की पहली अभिनेत्री
रश्मिका मंदाना ने हासिल की ये नई उपलब्धि

रश्मिका मंदाना का पानी के अंदर जबरदस्त एक्शन, बनीं ऐसा करने वाली भारत की पहली अभिनेत्री

Jul 09, 2026
04:39 pm

क्या है खबर?

'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना जल्द ही बड़े पर्दे पर अपने सबसे खतरनाक एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। रश्मिका ने अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मायसा' के लिए पानी के नीचे एक जबरदस्त फाइट सीन शूट किया है। खास बात ये है कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास का पहला ऐसा एक्शन सीक्वेंस है, जिसे किसी हीरोइन ने पानी के अंदर अंजाम दिया है। फिल्म में रश्मिका सबसे दमदार और बेखौफ अवतार में नजर आने वाली हैं।

दावा

पूरा किया भारत का पहला 'फीमेल अंडरवॉटर' फाइट सीन

रश्मिका ने अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने एक ऐसा फाइट सीक्वेंस पूरा किया है, जिसके बारे में फिल्म निर्माताओं का दावा है कि ये भारत का पहला किसी अभिनेत्री द्वारा पानी के अंदर किया गया फाइट सीन है। चुनौतियों से भरा ये एक्शन सीक्वेंस उनकी आने वाली फिल्म 'मायसा' के लिए फिल्माया गया है। प्रोडक्शन टीम ने बताया कि उन्होंने रश्मिका संग इस बेहद महत्वाकांक्षी अंडरवॉटर स्टंट की शूटिंग को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

मुख्य आकर्षण

'मायसा' का मुख्य आकर्षण होगा रश्मिका का ये अनोखा सीन

फिल्म निर्माताओं ने बयान जारी कर कहा कि एक्शन सिनेमा में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। 'मायसा' की टीम ने निडर रश्मिका मंदाना के साथ भारत का पहला 'फीमेल अंडरवॉटर' फाइट सीक्वेंस सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उनका दावा है कि ये अभूतपूर्व एक्शन सीन भारतीय सिनेमा में तहलका मचा देगा। बता दें कि ये रश्मिका का अब तक का सबसे अनोखा और दमदार एक्शन अवतार होगा, जो फिल्म का मुख्य आकर्षण बनने के लिए तैयार है।

Advertisement

स्तर

एक्शन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी 'मायसा'

रश्मिका इस फिल्म में एक गोंड (आदिवासी) महिला की भूमिका निभा रही हैं। ये फिल्म निर्माता हनु राघवपुडी के शिष्य रविंद्र पुल्ले की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण अजय और अनिल सैय्यपुरेडी द्वारा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। 'मायसा' का लक्ष्य भारतीय सिनेमा में एक्शन फिल्ममेकिंग के दायरे को और आगे बढ़ाना है, साथ ही रश्मिका को उनके करियर की सबसे शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक में पेश करना है।

Advertisement