LOADING...
रश्मिका मंदाना ने खुद को बताया तेलुगु सिनेमा की 'आधिकारिक बहू', बोलीं- ये लंबा सफर था
रश्मिका मंदाना ने खुद को तेलुगु सिनेमा की 'बहू' बताया

रश्मिका मंदाना ने खुद को बताया तेलुगु सिनेमा की 'आधिकारिक बहू', बोलीं- ये लंबा सफर था

Mar 20, 2026
02:27 pm

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना ने एक पुरस्कार समाराेह के दौरान अपनी नई पहचान बताई। उन्होंने कहा कि वह तेलुगु सिनेमा की "आधिकारिक तौर पर बहू" बन चुकी हैं। यह एक लंबा सफर था। बता दें, रश्मिका ने 26 फरवरी को तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ निजी समारोह में शादी रचाई थी। दिलचस्प बात यह है कि उनके रिश्ते की अटकलें लंबे वक्त से लग रही थीं, लेकिन दोनों ने शादी से एक हफ्ते पहले अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की थी।

बयान

"अब मैं आपके सामने बहू के रूप में खड़ी हूं"

हैदराबाद में आयोजित तेलंगाना गदर फिल्‍म पुरस्कार 2025 में, रश्मिका को फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला है। इस दौरान उन्होंने कहा, "जब मैं यहां आई थी, तो आपने मेरा बेटी की तरह ख्याल रखा। ​​अब मैं आपके सामने बहू के रूप में खड़ी हूं। मैंने इन वर्षों में बहुत लंबा सफर तय किया है। पहले मुझे अपने अभिनय के लिए ट्रोल किया जाता था, लेकिन आज मुझे अपने काम के लिए राज्य पुरस्कार मिला है।"

आभार

रश्मिका ने फिल्म की टीम का जताया आभार

रश्मिका ने पुरस्कार हासिल करने के बाद फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के निर्देशक राहुल रवींद्रन, प्रोडक्शन हाउस गीता आर्ट्स और तेलंगाना सरकार का आभार जताया। बता दें, रश्मिका की यह फिल्म नवंबर, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह तेलुगु भाषा की नायिका प्रधान रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो हिंदी भाषा के साथ इसी साल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध कराई गई थी। रश्मिका के अलावा, फिल्म में धीक्षित शेट्टी और अनु इमैनुएल जैसे सितारे नजर आए थे।

Advertisement