NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह-शेफाली शाह समेत जानें 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में किसने क्या जीता
    मनोरंजन

    रणवीर सिंह-शेफाली शाह समेत जानें 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में किसने क्या जीता

    रणवीर सिंह-शेफाली शाह समेत जानें 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में किसने क्या जीता
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 16, 2022, 07:11 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणवीर सिंह-शेफाली शाह समेत जानें 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में किसने क्या जीता

    इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा है। ये सितारे यहां 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' (IFFM) में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस फेस्टिवल का आगाज 12 अगस्त को हुआ था। फिल्म का आगाज अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' से हुआ। फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में फेस्टिवल में पुरस्कारों की घोषणा हुई। आइए, आपको बताते हैं कि इस फिल्म फेस्टिवल में अलग-अलग श्रेणियों में किसने बाजी मारी।

    रणवीर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, शेफाली सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

    IFFM में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए रणवीर सिंह को चुना गया। रणवीर को यह पुरस्कार फिल्म '83' के लिए मिला। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पहली बार विश्वकप जीतने के सफर पर आधारित थी। फिल्म में रणवीर ने क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया था। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार शेफाली शाह को 'जलसा' के लिए दिया गया। फिल्म में शेफाली और विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। यह क्राइम ड्रामा फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी।

    ये रहे वेब सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री

    वेब सीरीज श्रेणी की बात करें तो मोहित रैना को 'मुंबई डायरीज 26/11' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। अमेजन प्राइम की यह वेब सीरीज 26/11 मुंबई हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार साक्षी तंवर को दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार नेटफ्लिक्स की सीरीज 'माई' में उनके प्रदर्शन के लिए दिया गया। इसमें साक्षी एक ऐसी मां के किरदार में नजर आईं जो अपनी बेटी की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में लगी है।

    दो निर्देशकों ने संयुक्त रूप से मारी बाजी

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार संयुक्त रूप से दो निर्देशकों को दिया गया। यह पुरस्कार 'सरदार उधम सिंह' के लिए शूजित सरकार और 'द रेपिस्ट' के लिए अपर्णा सेन को मिला। शूजित सरकार की यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित थी। वहीं अपर्णा सेन की फिल्म एक साइकोलॉजी प्रोफेसर के संघर्ष के बारे में थी जो एक स्लम में रेप का शिकार हो जाती है। IFFM में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए '83' को चुना गया।

    इन सितारों की झोली में भी आए पुरस्कार

    इनके अलावा कई अन्य सितारों ने भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किए। अभिनेत्री वाणी कपूर को फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के लिए डिसरप्टर इन सिनेमा चुना गया। लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड अभिषेक बच्चन के नाम रहा। इसके बाद अभिषेक ने अपने बयान में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यहां वह बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड भी जीतेंगे। वहीं सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित फिल्म 'जलसा' को इक्वॉलिटी इन सिनेमा के लिए चुना गया।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मेलबर्न में IFFM का 13वां संस्करण चल रहा है। यह 12 अगस्त को शुरू हुआ था और 30 अगस्त तक चलेगा। 20 अगस्त तक फिल्म फेस्टिवल फिजिकल कार्यक्रम के साथ चलेगा, इसके बाद 10 दिन इसके ऑनलाइन कार्यक्रम होंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    फिल्म पुरस्कार
    रणवीर सिंह
    83 फिल्म
    शेफाली शाह

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023 में अंतिम बार खेलते दिखाई दे सकते हैं ये 5 बड़े दिग्गज खिलाड़ी  इंडियन प्रीमियर लीग
    बच्चों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन भारतीय जगहों का करें रुख पर्यटन
    भारत 4 साल से घर में नहीं हारा द्विपक्षीय वनडे सीरीज, ये बड़ा रिकॉर्ड दांव पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    नकारात्मक बॉडी लैंग्वेज से पड़ता है गलत प्रभाव, ऐसे करें सुधार पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    फिल्म पुरस्कार

    'नाटू-नाटू': कौन हैं राम चरण-जूनियर एनटीआर को अपने इशारों पर नचाने वाले कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित?  RRR फिल्म
    'नाटू-नाटू' के लिए ऑस्कर जीतने से पहले 'RRR' के अपने नाम किए थे ये खिताब ऑस्कर पुरस्कार
    'नाटू-नाटू': हॉलीवुड में गूंजा भारत का नाम, भारतीय सिनेमा के लिए क्यों खास है ये जीत? ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: सर्वाधिक खिताब जीतने वाली 'एवरीथिंग एवरिवेयर ऑल एट वन्स' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें ऑस्कर पुरस्कार

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़ा, बने 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सितारे विराट कोहली
    ऑस्कर 2023: दीपिका पादुकोण हुईं अमेरिका के लिए रवाना, सामने आया वीडियो दीपिका पादुकोण
    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया आलिया भट्ट
    होली को और भी रंगीन बना देंगे ये बॉलीवुड गाने, सुनकर थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर रणबीर कपूर

    83 फिल्म

    'गली बॉय' से '83' तक, यहां देखें रणवीर सिंह की पिछली 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बॉलीवुड समाचार
    फिल्म '83' सांकेतिक भाषा में होगी प्रदर्शित, सुनने में असमर्थ लोगों के लिए की गई पहल रणवीर सिंह
    ये हैं खेल पर आधारित सर्वाधिक IMDb रेटिंग वाली बॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड समाचार
    कोई बायोपिक तो कोई काल्पनिक, ये हैं क्रिकेट पर आधारित शानदार फिल्में बॉलीवुड समाचार

    शेफाली शाह

    अलविदा 2022: बॉलीवुड के इन पांच सितारों ने इस साल OTT पर शुरू किया अपना सफर OTT प्लेटफॉर्म
    अलविदा 2022: शेफाली शाह से जाह्नवी कपूर तक, OTT पर छाया महिला कलाकारों का प्रदर्शन OTT प्लेटफॉर्म
    'ह्यूमन 2' पर चल रहा है काम, फिल्ममेकर विपुल शाह ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    अलविदा 2022: इस साल बॉलीवुड की इन फिल्मों में रहा महिलाओं का बोलबाला आलिया भट्ट

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023