NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में सुपरहीरो बनने वाले हैं रणवीर
    मनोरंजन

    फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में सुपरहीरो बनने वाले हैं रणवीर

    फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में सुपरहीरो बनने वाले हैं रणवीर
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 23, 2022, 03:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में सुपरहीरो बनने वाले हैं रणवीर
    ‘जयेशभाई जोरदार’ में सुपरहीरो बनेंगे रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह पिछली बार फिल्म '83' में नजर आए थे। आने वाले दिनों में वह कई बड़ी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। काफी समय से रणवीर फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन उनकी इस फिल्म से जुड़ी नई-नई जानकारी सामने आ रही है। चर्चा थी कि फिल्म में रणवीर एक अनोखे अवतार में नजर आने वाले हैं और अब उनके किरदार से भी पर्दा हट गया है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    रातों-रात सुपरहीरो बनेंगे रणवीर

    बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया कि 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर एक बेहद कमजोर गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे, जो रातों-रात सुपरहीरो की शक्तियां हासिल कर लेता है। इसमें सुपरहीरो के जो कारनामे दिखाए जाएंगे, वो भी मनोरंजक होंगे। इसका कॉन्सेप्ट मलयालम ब्लॉकबस्टर 'मिन्नल मुरली' की तरह है। हालांकि, इसे कॉमेडी जॉनर के रूप में दर्शकों के बीच पेश किया जा रहा है। रणवीर अपने करियर में पहली बार पर्दे पर सुपरहीरो की भूूमिका निभाने जा रहे हैं।

    जानिए फिल्म 'मिन्नल मुरली' के बारे में

    यह मलयालम फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। फिल्म का मुख्य किरदार अधेड़ उम्र का है, जो काफी दुबला-पतला है और दिखने में औसत सा है। एक रात उस पर बिजली गिरती है और उसे कुछ शक्तियां मिल जाती हैं। सुपरपावर हासिल करने के बाद वह किस तरह से उसका उपयोग करता है, यह फिल्म में दिखाया गया है। बासिल जोसेफ ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। यह सुपरहीरो फिल्म पिछले साल 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    ऋतिक रोशन फिल्म 'कृष' में सुपरहीरो बनने के बाद बच्चों के साथ बड़ों के भी फेवरेट बन गए थे। 'रा-वन' में शाहरुख खान, फिल्म 'ए फ्लाइंट जट' में टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन फिल्म 'अजूबा' में तो अभिषेक बच्चन 'द्रोणा' में सुपरहीरो बन चुके हैं।

    13 मई को रिलीज होगी 'जयेशभाई जोरदार'

    रणवीर ने इसी महीने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। यशराज बैनर तले बनी उनकी यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में आएगी। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह कह रहे थे, "आपने गन वाला हीरो, धन वाला हीरो, गोरियों के साथ नाचता हीरो, पुलिस वाला हीरो यानी सब टाइप के हीरो देख होंगे, लेकिन नहीं देखा होगा ऐसा हीरो, जो इन सबसे अलग है और वो है जयेशभाई, जिसका काम है उसका जोरदार।"

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे रणवीर

    रणवीर जल्द ही निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में दिखाई देंगे। करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी रणवीर काम कर रहे हैं। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ बनी है। वह तमिल फिल्म 'अन्नियन' के हिंदी रीमेक से जुड़े हैं। करण की फिल्म 'तख्त' रणवीर के खाते से जुड़ी है। वह संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म 'बैजू बावरा' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह
    आगामी फिल्में
    जयेशभाई जोरदार

    ताज़ा खबरें

    गर्दन के कूबड़ के इलाज में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, ऐसे करें अभ्यास  योग
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ टेस्ट में 9,000 रन पूरे करने के हैं करीब, बना सकते हैं प्रमुख रिकॉर्ड्स  स्टीव स्मिथ
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ मल्होत्रा कितने पढ़े लिखे हैं? उनके परिवार के बारे में भी जानिए सिद्धार्थ मल्होत्रा
    परेश रावल को बड़ी राहत, बंगालियों पर टिप्पणी मामले में दर्ज FIR रद्द करने के आदेश परेश रावल
    अक्षय के पैरों के नीचे दिखा भारत का नक्शा तो लोगों ने किया ट्रोल, जानिए मामला अक्षय कुमार
    कियारा आडवाणी इतनी संपत्ति की हैं मालकिन, जानिए लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन कियारा आडवाणी

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह की 'सर्कस' जल्द OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें यह फिल्म  सर्कस फिल्म
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  करण जौहर
    रणवीर सिंह ने YRF से फिर मिलाया हाथ? पिछले साल एजेंसी से हुए थे अलग यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट अजय देवगन

    आगामी फिल्में

    श्रीदेवी की 5वीं पुण्यतिथि पर उनकी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' चीन में होगी रिलीज  श्रीदेवी
    अजय देवगन ने शुरू की 'औरों में कहां दम था' की शूटिंग, साथ नजर आएंगी तब्बू  अजय देवगन
    सारा और कार्तिक फिर आशिकी करने को तैयार, 'आशिकी 3' में दिख सकते हैं साथ आशिकी 3
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' का हिस्सा बनीं करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर

    जयेशभाई जोरदार

    'जयेशभाई जोरदार' से 'धाकड़' तक, इस साल फ्लॉप हुईं बड़े कलाकारों की ये फिल्में बॉलीवुड समाचार
    इस सीन को लेकर मुसीबत में फंसी 'जयेशभाई जोरदार', फिल्म के खिलाफ याचिका दायर दिल्ली हाई कोर्ट
    'भूल भुलैया 2' से लेकर 'जयेशभाई जोरदार' तक, मई में आएंगी ये बड़ी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    गुजराती अंदाज में गुदगुदाने आए रणवीर, फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर रिलीज फिल्म का ट्रेलर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023