NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'रामलीला' के बाद फिर गुजराती बनेंगे रणवीर सिंह, इस फिल्म में आएंगे नजर
    मनोरंजन

    'रामलीला' के बाद फिर गुजराती बनेंगे रणवीर सिंह, इस फिल्म में आएंगे नजर

    'रामलीला' के बाद फिर गुजराती बनेंगे रणवीर सिंह, इस फिल्म में आएंगे नजर
    लेखन स्वाति पाण्डेय
    May 27, 2019, 12:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'रामलीला' के बाद फिर गुजराती बनेंगे रणवीर सिंह, इस फिल्म में आएंगे नजर

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह लगातार अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। रणवीर, अपने रोल्स के साथ एक्सपेरीमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। फरवरी में रिलीज हुई 'गली बॉय' में वह रैपर के किरदार में दिखाई दिए थे। अब खबर है कि रणवीर, यशराज फिल्म्स में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का नाम 'जयेशभाई जोरदार' होगा। इसको लेकर रणवीर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है।

    गुजराती मैन के किरदार में होंगे रणवीर सिंह

    'जयेशभाई जोरदार' को दिव्यांग ठक्कर डायरेक्ट करने वाले हैं। इसमें रणवीर, गुजराती आदमी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। 'जयेशभाई जोरदार' एक हास्य मनोरंजन वाली फिल्म होने वाली है। इसका निर्माण कार्य इसी साल अक्टूबर से शुरू होने वाला है। बता दें कि इस समय रणवीर, '83' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें रणवीर के साथ दीपिका भी दिखाई देने वाली हैं। फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।

    रणवीर का ट्वीट

    Where in the world did this kid come from?!?!? #DivyangThakkar is straight up JORDAAR !!! 😍🎥❤🙏🏽 @yrf #JayeshbhaiJordaar pic.twitter.com/VIUszwSAbX

    — Ranveer Singh (@RanveerOfficial) May 27, 2019

    रणवीर ने कहा ये

    'जयेशभाई जोरदार' के बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा, "मेरा सौभाग्य है कि मुझे देश के बेहतरीन फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका मिला। यह बहुत अच्छी बात है कि उन्होंने मेेरे पर विश्वास किया और अपने प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका दिया।" उन्होंने आगे कहा, "आज मैंने अभिनेता के रूप में जो भी हासिल किया है वह इन्हीं लोगों के कारण है जिन्होंने मुझ पर विश्वास बनाए रखा।"

    '83' के बाद रणवीर की अगली रिलीज होगी 'जयेशभाई जोरदार'

    रणवीर ने आगे यह भी कहा, "मुझे खुशी है आज मैं अपने आपको एक ऐसी पोजीशन में पाता हूं जहां लोग मुझे प्रतिभावान के रूप में पहचानते हैं। ऐसे में मैं दिव्यांग जैसे बेहतरीन लेखक और निर्देशकों के साथ काम करने जा रहा हूं।" रणवीर ने आगे खुलासा करते हुए कहा, "83' के बाद मेरी अगली रिलीज 'जयेशभाई जोरदार' होगी।" माना जा रहा है कि 'जयेशभाई जोरदार' अगले साल के अंत तक रिलीज होगी।

    सभी के लिए होगी फिल्म

    रणवीर ने फिल्म के बारे में बताया, "जयेशभाई जोरदार' एक बड़े दिल वाली फिल्म होगी। इसका कॉन्सेप्ट से लेकर इसकी अपील लोगों को पसंद आएगी। यह फिल्म सभी के लिए होगी। रणवीर का मानना है कि यह एक चमत्कारिक स्क्रिप्ट है जिसके लिए यशराज फिल्म्स ने उन्हें अप्रोच किया।" रणवीर का कहना है कि फिल्म की कहानी पहले की उनकी सारी फिल्मों से एकदम अलग है।

    यशराज की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से रणवीर ने की थी करियर की शुरुआत

    रणवीर, यशराज फिल्म्स से एक बार फिर से जुड़कर काफी एक्साइटेड हैं। वह आखिरी बार यशराज की फिल्म 'बेफिक्रे' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। फिल्म में उनके अपोजिट वाणी कपूर थीं। वहीं रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत भी यशराज की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से की थी जिसमें उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर क्या धमाल मचाते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    'भोला' से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी है अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी अजय देवगन
    IPL 2023: क्या है गुजरात टाइटंस की ताकत और कमजोरी? जानिए टीम का सटीक विश्लेषण  गुजरात टाइटंस
    राधा वेंबु ने भाई के साथ मिलकर की थी जोहो की स्थापना, जानिए इनकी संपत्ति जोहो
    पहला टी-20: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण की ऑस्कर स्पीच पर बना रैप, देखिए वायरल वीडियो ऑस्कर पुरस्कार
    'छपाक' की असफलता पर 3 साल बाद विक्रांत मैसी ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात  विक्रांत मैसी
    'प्रोजेक्ट K' की रिलीज हो सकती है स्थगित, शूटिंग के दौरान घायल हुए थे अमिताभ  प्रभास
    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम  अजय देवगन

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान के 'किसी का भाई किसी की जान' का प्लॉट हुआ लीक, ऐसी होगी फिल्म किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    सलमान खान नहीं, अजय देवगन थे 'करण अर्जुन' के लिए पहली पसंद; राकेश रोशन का खुलासा शाहरुख खान
    जिमी शेरगिल को अपने करियर के इस पड़ाव पर लगने लगा था डर जिमी शेरगिल
    सुकेश चंद्रशेखर का जेल से जैकलीन के नाम खत, लिखा- जन्मदिन पर मिस कर रहा हूं सुकेश चंद्रशेखर

    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो  जन्मदिन विशेष
    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़ा, बने 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सितारे विराट कोहली
    ऑस्कर 2023: दीपिका पादुकोण हुईं अमेरिका के लिए रवाना, सामने आया वीडियो दीपिका पादुकोण
    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया आलिया भट्ट
    होली को और भी रंगीन बना देंगे ये बॉलीवुड गाने, सुनकर थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर रणबीर कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023