Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पहली बार डबल रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, रोहित की 'सर्कस' में दिखेंगे
  • मनोरंजन

    पहली बार डबल रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, रोहित की 'सर्कस' में दिखेंगे

    भावना साहनी
    लेखन
    भावना साहनी
    Mail
    अंतिम अपडेट Oct 19, 2020, 11:26 am
    पहली बार डबल रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, रोहित की 'सर्कस' में दिखेंगे
  • काफी दिनों से खबर है कि रोहित शेट्टी 'सिंबा' के बाद फिर रणवीर सिंह को अपनी फिल्म में पेश करने जा रहे हैं। अब इसे लेकर आधिकारिक तौर पर भी पुष्टि हो चुकी है।

    दरअसल, हाल ही में रोहित और रणवीर ने निर्माता भूषण कुमार के साथ एक फोटोशूट जरिए अपनी इस फिल्म का ऐलान किया है।

    अब फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने भी इस फिल्म को लेकर ट्वीट किया है। इसमें रणवीर डबल रोल में दिखेंगे।

  • इस खबर में
    शेक्सपियर के नाटक पर आधारित होगी फिल्म देखिए तरण आदर्श का ट्वीट फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार 2021 तक रिलीज हो सकती है फिल्म इन प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है रणवीर
  • फिल्म

    शेक्सपियर के नाटक पर आधारित होगी फिल्म

  • गौरतलब है रणवीर और रोहित की इस फिल्म को 'सर्कस' नाम दिया गया है, जो शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित होगी। हालांकि, दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि रोहित की यह फिल्म 80 के दशक में रिलीज हुई संजीव कुमार की 'अंगूर' की रीमेक है। इसका कारण है कि 'अंगूर' की कहानी भी इसी नाटक पर आधारित थी।

    यह पहला मौका है जब रणवीर को पर्दे पर डबल रोल निभाते हुए देखा जाएगा।

  • ट्विटर पोस्ट

    देखिए तरण आदर्श का ट्वीट

  • BIGGG NEWS... #RanveerSingh and director #RohitShetty team up once again... Film titled #Cirkus... #Rohit's take on #TheComedyOfErrors... Costars #PoojaHegde, #JacquelineFernandez and #VarunSharma... Produced-directed by #RohitShetty... Bhushan Kumar and Reliance Ent present. pic.twitter.com/EodlosSard

    — taran adarsh (@taran_adarsh) October 19, 2020
  • स्टार कास्ट

    फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार

  • फिल्म में रणवीर के अलावा जैकलीन फर्नाडीज, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा को भी अहम किरदारों में देखा जाने वाला है।

    मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में ऐसे जुड़वा बच्चों की कहानी दिखाई जाएगी जो एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं।

    रणवीर के अलावा वरुण शर्मा भी डबल रोल में दिखने वाले हैं। फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाने की तैयारी की जा रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।

  • जानकारी

    2021 तक रिलीज हो सकती है फिल्म

  • बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेलमेंट मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू कर दी जाएगी। जबकि इसे 2021 की सर्दियों तक सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

  • वर्क फ्रंट

    इन प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है रणवीर

  • रणवीर के फिल्मी करियर की बात करें तो पिछले काफी समय से वह अपनी आगामी फिल्म '83' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब उनकी इस फिल्म को इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में भी कैमियों रोल में भी दिखाई देने वाले हैं।

    इसके बाद रणवीर को करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' और 'जयेशभाई जोरदार' में भी देखा जाने वाला है।

  • बॉलीवुड समाचार
  • रणवीर सिंह
  • रोहित शेट्टी
  • जैकलिन फर्नांडीज
  • भूषण कुमार
  •  
ताज़ा खबरें
  • RR बनाम PBKS: सैमसन का शतक बेकार, राजस्थान को मिली चार रन से हार
    RR बनाम PBKS: सैमसन का शतक बेकार, राजस्थान को मिली चार रन से हार
    खेलकूद
  • IPL 2021: जल्द ही गेंदबाजी करते दिखेंगे हार्दिक पांड्या, डायरेक्टर जहीर खान ने दिए संकेत
    IPL 2021: जल्द ही गेंदबाजी करते दिखेंगे हार्दिक पांड्या, डायरेक्टर जहीर खान ने दिए संकेत
    खेलकूद
  • मां आनंद शीला पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर जारी, रिलीज डेट भी आई सामने
    मां आनंद शीला पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर जारी, रिलीज डेट भी आई सामने
    मनोरंजन
  • RR बनाम PBKS: राहुल और हूडा की बदौलत पंजाब ने राजस्थान को दिया 222 का लक्ष्य
    RR बनाम PBKS: राहुल और हूडा की बदौलत पंजाब ने राजस्थान को दिया 222 का लक्ष्य
    खेलकूद
  • आज के ही दिन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया था सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड
    आज के ही दिन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया था सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड
    खेलकूद
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021