रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का गुणगान करेगा जापान, फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' अब जापान के सिनेमाघरों में धूम मचाती दिखेगी। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी का ऐलान कर दिया है। साथ में रिलीज की तारीख भी बताई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह एक जासूस एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 5 दिसंबर, 2025 में रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड 1,354 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार करते हुए इसने हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में अपनी जगह बनाई है।
पोस्ट
रणवीर ने वीडियो संदेश के साथ किया ऐलान
'धुरंधर' की रिलीज से पहले, रणवीर ने एक वीडियो संदेश ऑनलाइन साझा किया और जापान के दर्शकों तक इसके पहुंचने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि फिल्म 10 जुलाई, 2026 से जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बता दें, 'धुरंधर' में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे सितारे मौजूद हैं। इसकी दूसरी कड़ी 'धुरंधुर: द रिवेंज' मार्च, 2026 में रिलीज हुई और अब जियोहॉटस्टार पर मौजूद है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
The roar of #Dhurandhar reaches Japan. ⚔️🔥
— Jio Studios (@jiostudios) July 2, 2026
Experience it on the big screen from 10.07.2026 only in Japan.@RanveerOfficial #AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande @LokeshDharB62 @jiostudios @B62Studios… pic.twitter.com/zCNcXVc56C