NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' अंग्रेजी भाषा में भी होगी रिलीज
    मनोरंजन

    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' अंग्रेजी भाषा में भी होगी रिलीज

    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' अंग्रेजी भाषा में भी होगी रिलीज
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 01, 2021, 08:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' अंग्रेजी भाषा में भी होगी रिलीज

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म '83' के रिलीज होने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन जगत भी इस फिल्म के जल्द रिलीज होने की उम्मीद जता रहा है। अब खबर आ रही है कि फिल्म '83' को दुनियाभर में अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इस फिल्म को देशभर में हिन्दी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाना था।

    दुनियाभर में हैं कपिल के फैंस, इसलिए अंग्रेजी में किया जा रहा रिलीज

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म '83' को दुनियाभर के दर्शकों के लिए अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। सूत्र ने कहा, "फिल्म '83' को दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए रिलीज किया जाएगा। ये जगजाहिर है कि कपिल देव के फैंस दुनिया में हर जगह मौजूद हैं। भारत के 1983 के वर्ल्ड कप की जीत में दुनियाभर के प्रशंसकों ने अपनी रुचि दिखाई थी। इसलिए इस फिल्म को अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज करने का विचार किया गया।"

    फिल्म में दिखेगी 1983 के वर्ल्ड कप की जीत की कहानी

    यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के 1983 के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप की जीत की कहानी पर आधारित होगी, जिसके केंद्र में कपिल देव होंगे। इसमें वास्तिवक कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। इसमें रणवीर सिंह मुख्य किरदार में दिखेंगे, जो 1983 के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव की भूमिका अदा करेंगे। इससे पहले इस फिल्म को अप्रैल, 2020 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह संभव नहीं हो पाया।

    रील लाइफ में साथ दिखेगी रियल लाइफ जोड़ी

    कबीर खान की फिल्म '83' को लेकर दीपिका पादुकोण चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें दीपिका क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमा देव की भूमिका में दिखेंगी। इस लिहाज से रणवीर और दीपिका की केमिस्ट्री देखने लायक होगी। उनके अलावा इस फिल्म में साकिब सलीम, एमी विर्क, हार्डी संधू, बोमन ईरानी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखेंगे। यह फिल्म अगस्त, 2021 में रिलीज हो सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण की इन फिल्मों का फैंस को है इंतजार, जल्द होंगी रिलीज मुंबई
    शाहरुख खान की 'पठान' से लीक हुए एक्शन सीन्स, दुबई में चल रही है शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    दीपिका और ऋतिक बन सकते हैं 'रामायण' के राम-सीता, मेगाबजट में तैयार होगी फिल्म! बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख की फिल्म 'पठान' के सेट पर सहायक ने निर्देशक को मारा थप्पड़- रिपोर्ट शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' का हिस्सा हो सकते हैं कार्तिक आर्यन मुंबई
    आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' का हिस्सा बनीं रकुलप्रीत सिंह, निभाएंगी ऐसा किरदार आयुष्मान खुराना
    अनुष्का और विराट ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम रखा 'वामिका' विराट कोहली
    कपिल शर्मा दूसरी बार बने पिता, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटे को जन्म कपिल शर्मा

    सोशल मीडिया

    इन बॉलीवुड फिल्मों को सेलिब्रिटीज के घर में किया गया है शूट करण जौहर
    थ्रिलर फिल्म 'डिस्पैच' में दिखेंगे अभिनेता मनोज बाजपेयी, डिजिटल होगी रिलीज मुंबई
    सान्या मल्होत्रा ​​की फिल्म 'पगलैट' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज मुंबई
    अभिनेता सलमान खान मार्च में फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग करेंगे शुरू मुंबई

    मनोरंजन

    'वंडर वुमन 1984' ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली फिल्म बनी हॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत की मां हुईं ICU में भर्ती, जल्द शुरू की जाएगी कीमोथेरेपी टीवी शो
    फिर साथ दिखेंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, करण जौहर बनाने जा रहे हैं रोमांटिक फिल्म! करण जौहर
    कल से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा रहे हैं सिनेमाघर, जारी हुई नई गाइडलाइन्स बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023