LOADING...
क्या रणवीर सिंह ने निर्माताओं को दिया था ये लालच? फरहान अख्तर ने नहीं दिया भाव
रणवीर सिंह की कोशिश बेअसर?

क्या रणवीर सिंह ने निर्माताओं को दिया था ये लालच? फरहान अख्तर ने नहीं दिया भाव

May 31, 2026
02:32 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवादों के बीच अभिनेता रणवीर सिंह ने प्रोडक्शन हाउस 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' से संपर्क साधा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फिल्म को लेकर निर्माताओं के सामने एक खास प्रस्ताव (ऑफर) रखा, लेकिन निर्देशक फरहान अख्तर ने उनके इस ऑफर को पूरी तरह से ठुकरा दिया है। इस फैसले के बाद से ही फिल्म 'डॉन 3' के भविष्य को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

प्रस्ताव

फरहान के पास दूसरा प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे रणवीर

ABP के मुताबिक, 'डॉन 3' से बाहर होने और उसके बाद हुए विवाद के बाद रणवीर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के सामने एक प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया। उन्होंने एक दूसरी फिल्म करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे फरहान और रणवीर दोनों मिलकर चुनते। इसके साथ ही रणवीर ने फरहान की बहन जोया अख्तर के साथ भी एक फिल्म करने का प्रस्ताव दिया था, जिनके साथ वो अतीत में 'गली बॉय' जैसी सुपरहिट फिल्म कर चुके हैं।

कारण

फरहान और रणवीर के बीच क्यों हुआ विवाद?

शाहरुख खान द्वारा फरहान अख्तर की 'डॉन' (2006) और 'डॉन 2' (2011) में मुख्य भूमिका निभाने के बाद साल 2023 में ये घोषणा की गई थी कि 'डॉन 3' की कमान रणवीर सिंह संभालेंगे। हालांकि, रणवीर, फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी के बीच विवाद की खबरें दिसंबर, 2025 में तब सामने आईं, जब फिल्म निर्माता आदित्य धर के साथ अपनी फिल्म 'धुरंधर' की शानदार सफलता के बाद रणवीर ने अचानक 'डॉन 3' से किनारा कर लिया।

Advertisement