'प्रलय' से रणवीर सिंह का पहला लुक हुआ वायरल, शूटिंग सेट पर नजर आए अभिनेता
क्या है खबर?
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद, रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' में जुट चुके हैं। यह एक जॉम्बी थ्रिलर होगी, जिसका निर्माण और निर्देशन की जिम्मेदारी हंसल मेहता के बेटे, जय मेहता ने उठाई है। हाल ही में, रणवीर ने मुंबई में इस परियोजना की शूटिंग शुरू कर दी है और अब सेट से उनके पहले लुक की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीरों में अभिनेता रफ एंड टफ अवतार में नजर आ रहे हैं।
वायरल तस्वीर
'प्रलय' की शूटिंग करते नजर आए रणवीर
सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में, रणवीर को अपने सह-कलाकारों के साथ शूटिंग करते एक दमदार अवतार में देखा जा सकता है। उनके लंबे बाल और हल्की दाढ़ी उनके लुक की मुख्य विशेषता हैं।
सेट से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अभिनेता एक धूल भरे दृश्य वाले सेट पर शूटिंग करते दिख रहे हैं। इस दौरान सड़कें कीचड़ से भरी हुई हैं और कुछ कारें खड़ी हैं।
रणवीर ने अपनी पीठ पर एक बच्ची को उठाया हुआ है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वायरल वीडियो
Leak se hi positive vibe aana start hogeya hai
— Friendly Neighbourhood (@datta_nibir) September 6, 2026
PRALAY aane wala hai 🔥 pic.twitter.com/1uorQA0P9c
डेब्यू
निर्माता के तौर पर कदम रख रहे रणवीर
'प्रलय' बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो एक महत्वाकांक्षी सर्वाइवल ड्रामा बताई जा रही है।
फिल्म की कहानी भविष्य के मुंबई में घटित होती है, जो एक घातक महामारी और उसके बाद फैले जॉम्बी प्रकोप से तबाह हो चुका है।
फिल्म के जरिए रणवीर निर्माता के तौर पर भी डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ मलयालम अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी, जिन्होंने 'लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा' (2025) से तारीफें बटोरी थीं।