NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़ा, बने 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सितारे
    अगली खबर
    रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़ा, बने 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सितारे
    विराट कोहली को पछाड़ रणवीर सिंह बने 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सितारे

    रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़ा, बने 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सितारे

    लेखन मेघा
    Mar 21, 2023
    08:15 pm

    क्या है खबर?

    रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जो अपने शानदार अभिनय के साथ ही बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

    रणवीर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, वहीं अब अभिनेता ने उपलब्धि हासिल की है।

    कॉर्पोरेट इंवेस्टीगेशन और रिस्क कंसल्टिंग फर्म क्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सितारे बन गए हैं और ऐसा करके उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है।

    वैल्यू

    दूसरे नंबर पर हैं कोहली

    सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट '2022: बियॉन्ड द मेनस्ट्रीम' की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर ने 18.17 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ कोहली को पीछे छोड़ा है, जो 5 साल तक शीर्ष स्थान पर थे।

    अब कोहली 17.69 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद 2020 में कोहली की ब्रांड वैल्यू 23.7 करोड़ डॉलर से ज्यादा थी, जिसमें 2021 में 18.57 करोड़ डॉलर के साथ गिरावट दिखी।

    रिपोर्ट

    अक्षय तीसरे स्थान पर तो आलिया बनीं सबसे मूल्यवान महिला

    अक्षय कुमार इस सूची में 15.36 करोड़ डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।

    इनके अलावा 10.29 करोड़ डॉलर के साथ आलिया भट्ट ने चौथा स्थान हासिल किया है। ऐसा करके आलिया ने सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी का अपना खिताब बरकरार रखा है।

    दीपिका पादुकोण ने 8.29 करोड़ डॉलर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है।

    अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान ने सबसे मूल्यवान हस्तियों की शीर्ष 10 सूची में अपनी जगह बनाई है।

    धोनी

    धोनी और सचिन तेंदुलकर भी शामिल

    पूर्व क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी 8 करोड़ डॉलर से अधिक के ब्रांड वैल्यू के साथ सूची में छठे स्थान पर रहे हैं।

    सचिन तेंदुलकर 7.36 करोड़ डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए 2022 में शीर्ष 10 लोगों की सूची में अपनी जगह पक्की की है।

    इस तरह से 2022 में शीर्ष 25 हस्तियों का कुल ब्रांड वैल्यू 1,600 करोड़ डॉलर होने का अनुमान है, जो 2021 से लगभग 29.1 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है।

    साउथ

    साउथ के सितारों ने पहली बार बनाई जगह

    पहली बार दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने भारत की शीर्ष 25 सबसे मूल्यवान हस्तियों की सूची में जगह बनाई है।

    इनके अलावा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी पीवी सिंधु के साथ शीर्ष 25 में जगह बनाई। इन दोनों की ब्रांड वैल्यू 2.65 करोड़ डॉलर है।

    वैल्यूएशन एडवाइजरी सर्विसेज क्रोल के प्रबंध निदेशक अविरल जैन ने बताया कि इस वर्ष का विषय 'बियॉन्ड द मेनस्ट्रीम' था।

    जानकारी

    फिल्मों के अच्छे प्रदर्शन का मिला फायदा

    जैन ने कहा, "2022 दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए दूसरा सफल वर्ष रहा है, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञापन और मीडिया उद्योग में कई टॉलीवुड चेहरों की मांग हो रही है। ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ियों को भी विज्ञापन मिले हैं।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रणबीर अब जल्द करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ आलिया की जोड़ी बनी है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणवीर सिंह
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    रणवीर सिंह

    अलविदा 2022: 'पठान' से पहले इस साल इन विवादों की चपेट में रही फिल्म इंडस्ट्री जैकलीन फर्नांडिस
    क्रिसमस होगा धमाकेदार, OTT और थिएटर में इस सप्ताह रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज लेटेस्ट वेब सीरीज
    'सर्कस' के मेकर्स पर लगा अल्लू अर्जुन की फिल्म से गाना कॉपी करने का आरोप अल्लू अर्जुन
    अलविदा 2022: रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन तक, इस साल कानूनी पचड़े में फंसे ये सितारे जैकलीन फर्नांडिस

    विराट कोहली

    विराट कोहली का छलका दर्द, बोले- मुझे फेल कप्तान बताया गया क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने शुरू किया अभ्यास, देखें वीडियो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    3 साल से टेस्ट में खामोश है कोहली और पुजारा का बल्ला, जानिए दोनों के आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    विराट कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने ऐसा करने वाले केवल तीसरे भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर

    बॉलीवुड समाचार

    अनुभव सिन्हा की 'भीड़' में दिखेंगे ये कलाकार, जानें किसने कितनी ली फीस  राजकुमार राव
    जन्मदिन विशेष: तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में छोटे से सफर में भी बनाई अलग पहचान जन्मदिन विशेष
    'तू झूठी मैं मक्कार' ने कमाए 100 करोड़, इससे पहले इन 5 फिल्मों ने छुआ आंकड़ा पठान फिल्म
    आयशा जुल्का ने किया मनीषा कोइराला संग अनबन की खबरों का खंडन आयशा जुल्का
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025