रणवीर अल्लाहबादिया हर महीने करते हैं लाखों रुपये की कमाई, जानिए कुल संपत्ति
क्या है खबर?
मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में, उन्होंने कंटेंट क्रिएटर जूही भट्ट संग अपने रिश्ते पर मुहर लगाई, जिससे वह लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। जाहिर है कि अपने वीडियो के चलते वह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की मानें तो 2026 तक उनकी कुल संपत्ति 60 से 70 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति का पूरा विवरण।
कमाई
हर महीने इतने लाख की कमाई करते हैं यूट्यूबर
बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर हर महीने 30 से 40 लाख रुपये कमाते हैं। हालांकि, उनकी यह कमाई यूट्यूब वीडियो पर पूरी तरह निर्भर नहीं है, बल्कि पॉडकास्ट, विज्ञापन, ब्रांड सहयोग, ऑनलाइन समुदाय और डिजिटल पाठ्यक्रम से भी हाेती है। सिर्फ यूट्यूब पर आने वाले विज्ञापनों और व्यूज से वह हर महीने लगभग 8 से 12 लाख रुपये कमाते हैं। वहीं ब्रांड डील के लिए प्रचार अभियान के जरिए 15 से 20 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई होती है।
चैनल
रणवीर के हैं कई चैनल
रणवीर ने 2014 में अपने यूट्यूब चैनल 'बीयरबाइसेप्स' की शुरुआत की थी। वर्तमान में वह 7 यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिनमें 'बीयरबाइसेप्स' के साथ-साथ 'द रणवीर शो', 'TRS क्लिप्स', 'TRS क्लिप्स हिंदी', 'लाइफ ऑफ बीयरबाइसेप्स', 'बीयरबाइसेप्स शॉर्ट्स' और 'राज बाय बिगब्रेनको' शामिल हैं। उनके सभी चैनलों को मिलाकर सब्सक्राइबर्स करीब 2.2 करोड़ से ज्यादा हैं। सीधे शब्दों में कहें तो यूट्यूब उनके व्यवसाय की रीढ़ की हड्डी बना हुआ है। इनके जरिए वह लाखों सब्सक्राइबर के साथ जुड़े रहते हैं।