NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर से करीना तक, इन स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्म को नहीं मिली सफलता
    अगली खबर
    रणबीर से करीना तक, इन स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्म को नहीं मिली सफलता
    इन स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्म को नहीं मिली सफलता

    रणबीर से करीना तक, इन स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्म को नहीं मिली सफलता

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 13, 2022
    05:45 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में स्टारकिड्स का अपना ही जलवा है। यहां तक कि फिल्मों में आने से पहले ही उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगती है।

    फैंस की इच्छा अपने चहेते सितारों के बच्चों को अभिनय करते देखने की होती है। कुछ स्टारकिड्स को इंडस्ट्री में कामयाबी मिली तो कुछ के हाथ असफलता लगी।

    आज आपको बॉलीवुड के उन स्टारकिड्स से मिलवाएंगे, जिनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी।

    #1

    रणबीर कपूर

    दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अभिनय के दम पर खुद का मुकाम बनाया है।

    बहुत कम लोगों को पता होगा कि उनकी डेब्यू फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को नहीं जुटा पाई थी।

    रणबीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी नकार दिया था।

    #2

    करीना कपूर

    करीना कपूर ने भले ही मनोरंजन जगत को कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चल पाई थी।

    उन्होंने जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सुनील शेट्टी भी नजर आए थे। इस फिल्म ने करीब 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    कमाई में पिछड़ने के अलावा फिल्म को समीक्षकों ने भी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी।

    #3

    आदित्य रॉय कपूर

    आदित्य रॉय कपूर को एक सशक्त अभिनेता माना जाता है। पिछले काफी कम समय में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

    इस अभिनेता ने 2009 में आई फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से अपना पदार्पण किया था। सलमान खान और अजय देवगन के अभिनय से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

    इस प्रकार आदित्य का डेब्यू फीका रहा और उन्हें अपनी पहली फिल्म से खास पहचान नहीं मिली।

    #4

    श्रद्धा कपूर

    आज के दौर में श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। कम लोगों को पता होगा कि वह अपनी पहली फिल्म में जादू नहीं बिखेर पाई थीं।

    उन्होंने थ्रिलर फिल्म 'तीन पत्ती' से अपने अभिनय करियर का आगाज किया था। लीना यादव के निर्देशन की यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी।

    यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रही थी। इसमें अमिताभ बच्चन और आर माधवन भी नजर आए थे।

    #5

    अथिया शेट्टी

    दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपनी प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वह क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं।

    अथिया की डेब्यू फिल्म भी सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई थी। उन्होंने 2015 में फिल्म 'हीरो' के साथ अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में अपने अभिनय से अथिया ने दर्शकों को निराश किया था।

    अथिया अभी तक खुद को इंडस्ट्री में स्थापित नहीं कर पाई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    रणबीर कपूर
    करीना कपूर
    श्रद्धा कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: रोहित शर्मा ने खेली प्लेऑफ में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पंकज त्रिपाठी बोले- सिनेमा का शौक तो बचपन से नहीं, पहली बार कब देखी थी फिल्म? पंकज त्रिपाठी
    IPL 2025: SRH के ट्रेविस हेड का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड समाचार
    जवान लड़कियां मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं- अनिल कपूर बॉलीवुड समाचार
    'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण बॉलीवुड समाचार
    वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    इस साल आने वाली फिल्मों में दिखेंगी ये पांच नई जोड़ियां आलिया भट्ट
    रणबीर-श्रद्धा अभिनीत लव रंजन की फिल्म के सेट पर हंगामा, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत की ठुकराई ये पांच बॉलीवुड फिल्में बनीं ब्लॉकबस्टर अक्षय कुमार
    शूटिंग से पहले परिणीति ने छोड़ी रणबीर की फिल्म 'एनिमल', जानिए वजह बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर

    फिल्म 'भूत पुलिस' से सामने आया जैकलीन और यामी का फर्स्ट लुक सैफ अली खान
    सैफ-करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम रखा जेह, रणधीर कपूर ने लगाई मुहर सैफ अली खान
    सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का बनेगा सीक्वल, लेखक केवी विजेंद्र ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    अलौकिक देसाई की 'सीता' में कोई नई अभिनेत्री निभाएंगी सीता का किरदार- केवी विजयेंद्र बॉलीवुड समाचार

    श्रद्धा कपूर

    ड्रग मामला: जया साहा ने किया स्वीकार, श्रद्धा कपूर के लिए खरीदा था CBD ऑयल दीपिका पादुकोण
    ड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को NCB ने भेजा समन दीपिका पादुकोण
    ड्रग्स मामला: धर्मा प्रोडक्शन का नाम जुड़ने पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया बयान करण जौहर
    ड्रग्स मामला: दीपिका, श्रद्धा और सारा से घंटों हुई पूछताछ, जानिए किसने क्या बताया दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025