रणबीर कपूर की 'रामायण 2' पर बड़ा अपडेट, अगले साल रिलीज नहीं होगी फिल्म?
क्या है खबर?
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर को सिनेमाघरों में धूम मचाने वाला है। इस फिल्म का दूसरा भाग 2027 को दिवाली के समय रिलीज किया जाना था। हालांकि, खबरों के मुताबिक, अब 'रामायण 2' को 2028 तक के लिए टाल दिया गया है। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, नितेश तिवारी की इस फिल्म के दूसरे भाग के लिए निर्माता प्रोडक्शन का और समय देने की सोच रहे हैं।
वजह
क्यों टल रही 'रामायण 2' की रिलीज?
एक सूत्र ने बताया, "फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के लिए रामायण एक भावना है और वे भारतीय दर्शकों को सिनेमा देखने का एक ऐसा अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया हो। जहां पहला भाग कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला है, वहीं दूसरे भाग की शूटिंग के लिए अभी कुछ और समय चाहिए।"
हालांकि, इस अपडेट के संबंध में निर्माताओं ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
रिलीज
कब सामने आएगी रिलीज की नई तारीख?
सूत्र ने ये भी बताया कि 'रामायण 2' के एक्शन डिजाइन में उम्मीद से ज्यादा समय लगा, क्योंकि निर्माता कुछ नए एक्शन सीक्वेंस बनाना चाहते थे।
सूत्र ने कहा, "नमित को भरोसा है कि 'रामायण' के जरिए वह वैश्विक स्तर पर छाप छोड़ेंगे, इसलिए उन्होंने पहले ही 'रामायण 2' के स्केल को और बड़ा करने का फैसला कर लिया है।"
खबरों के अनुसार, 'रामायण 2' की नई रिलीज तारीख की घोषणा 'रामायण' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में की जा सकती है।