Loading...
रणबीर कपूर की बेटी रोज सुनती हैं अमिताभ बच्चन की हनुमान चालीसा, KBC में हुआ खुलासा
जन्म के बाद से राहा की सुबह होती है अमिताभ बच्चन द्वारा गाई हनुमान चालिसा

रणबीर कपूर की बेटी रोज सुनती हैं अमिताभ बच्चन की हनुमान चालीसा, KBC में हुआ खुलासा

Oct 28, 2026
04:06 pm

क्या है खबर?

लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे खास मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान रणबीर ने अपनी बेटी राहा से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि राहा रोजाना शो के होस्ट अमिताभ बच्चन की आवाज में गाई हनुमान चालीसा सुनती है। रणबीर की यह बात सुनकर अमिताभ काफी खुश हुए और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

शुरुआत

इस तरह सुबह की शुरुआत करते हैं रणबीर

रणबीर ने कहा, "जब से मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ है, एक भी दिन ऐसा नहीं गया है जब हमने अपनी सुबह की शुरुआत आपके द्वारा गाए गए हनुमान चालीसा से न की हो।"

इस पर अमिताभ ने गर्मजोशी से जवाब देते हुए कहा, "वाह, क्या बात है।"

रणबीर और आलिया भट्ट ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को मुंबई स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में शादी कर ली थी।

बातचीत

रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिश्ते पर की बात

रणबीर ने आलिया के बारे में बात करते हुए कहा, "हमारे रिश्ते की जो नीव है, जो जड़ें हैं, वो दोस्ती है। मैं हमेशा से ये मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है, विश्वास एक रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान एक रिश्ते को कायम रखता है और मुझे लगता है कि ये एक रिश्ते की महत्वपूर्ण नींव हैं।"

बता दें 6 नवंबर, 2022 को रणबीर और आलिया के घर उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां पोस्ट देखें

ADVERTISEMENT