रणबीर कपूर ने 'रामायण' की आलोचना पर दी प्रतिक्रिया, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब; देखें वीडियो
क्या है खबर?
अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नकारात्मक टिप्पणियां उन्हें प्रभावित नहीं करतीं और वह ऐसी बातों को खुद पर हावी नहीं होने देते हैं। सार्वजनिक आलोचना के प्रति अपना नजरिया समझाते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।
जवाब
रणबीर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
रणबीर ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि आज के समय में ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी अपना एक अलग पहलू है। यह उस पुराने गाने की याद दिलाता है, 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।' मुझे लगता है कि जीवन में अपनाने के लिए यह एक बेहतरीन दर्शन है। लोग क्या कह रहे हैं, इससे आपको परेशान नहीं होना चाहिए।"
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Talking About Online Trolling, Ranbir Said:-
— 𝓐𝔂𝓪𝓷 🚩 (@behind_you_rk) November 1, 2026
“I believe in the philosophy of ‘Kuch Toh Log Kahenge, Logon Ka Kaam Hai Kehna!’
Don’t let the noise bother you. If your intentions are right and your hard work and dedication are honest, let your work do the talking.” pic.twitter.com/ucNtb2j3bx
चर्चा
सोशल मीडिया पर 'रामायण' को लेकर हो रही चर्चा
रणबीर की ये बातें ऐसे समय में सामने आई हैं, जब सोशल मीडिया पर 'रामायण' को लेकर काफी चर्चा हो रही है, खासकर इसके गाने 'मंगल रंग' के रिलीज होने के बाद।
एआर रहमान द्वारा संगीतबद्ध इस गाने में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है, वहीं सोशल मीडिया के एक वर्ग ने 'रावण तांडव' नाम के एक और गाने की भी आलोचना की।
उनका कहना है कि इसमें उस तीव्रता की कमी है, जिसकी उन्हें उम्मीद थी।
जानकारी
कौन निभा रहा क्या किरदार?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण', भारतीय महाकाव्य पर आधारित है। इसमें रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखेंगे और यश रावण का किरदार निभाएंगे।