Loading...
रणबीर कपूर ने कैमरे पर गलती से दिखा दिया अपना मोबाइल नंबर? देखें वीडियो
रणबीर कपूर ने की यह बड़ी गलती

रणबीर कपूर ने कैमरे पर गलती से दिखा दिया अपना मोबाइल नंबर? देखें वीडियो

Oct 28, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

अभिनेता रणबीर कपूर ने लॉस एंजिल्स में फिल्म 'रामायण' की एक खास स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान फिल्म के अन्य कलाकार और निर्माता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा। इस वीडियो में रणबीर अपनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की सह-कलाकार पूर्णा जगन्नाथन के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

मामला

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में रणबीर और पूर्णा बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पूर्णा उनसे फोन नंबर मांगती हैं और अपना मोबाइल उन्हें देती हैं।

इसके बाद रणबीर फोन में अपना नंबर टाइप करते दिखाई देते हैं। इस पल ने सोशल मीडिया पर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

दर्शक कयास लगा रहे हैं कि कहीं रणबीर ने कैमरे के सामने अपना नंबर तो नहीं दिखा दिया। हालांकि, वीडियो में नंबर स्पष्ट नजर नहीं आता।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT

जानकारी

कब रिलीज होगी रणबीर की 'रामायण'?

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' 2 भाग में आने वाली है। इसमें रणबीर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे। इसका पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज होने वाला है।

ADVERTISEMENT