NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आएंगे रणबीर कपूर, 11 साल से चल रहा काम 
    मनोरंजन

    किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आएंगे रणबीर कपूर, 11 साल से चल रहा काम 

    किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आएंगे रणबीर कपूर, 11 साल से चल रहा काम 
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 27, 2023, 12:08 pm 1 मिनट में पढ़ें
    किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आएंगे रणबीर कपूर, 11 साल से चल रहा काम 
    किशोर कुमार की बायोपिक में काम कर रहे रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि रणबीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बायोपिक में नजर आएंगे। वह कोलकाता के इडेन गार्डेन में गांगुली के साथ क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आए हैं। अब उन्होंने इन खबरों का खंडन किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह महान गायक किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहे हैं।

    अनुराग बसु बनाएंगे किशोर की बायोपिक

    रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर ने कहा कि किशोर की बायोपिक पर पिछले 11 साल से काम चल रहा है। लोकप्रिय फिल्ममेकर अनुराग बसु इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। रणबीर ने कहा, "मैं किशोर कुमार की बायोपिक में पिछले 11 साल से काम कर रहा हूं। हम अनुराग बसु के साथ इसे लिख रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि यही मेरी अगली बायोपिक होगी।" रणबीर और अनुराग ने पिछली बार 2012 में 'बर्फी' में काम किया था।

    सौरव गांगुली की बायोपिक में होने की किया खंडन

    हाल ही में रणबीर 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे। यहां उन्होंने गांगुली की बायोपिक की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी। इन खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि दादा (गांगुली) पर बन रही यह बायोपिक बहुत खास होगी। हालांकि, दुर्भाग्य से मुझे ये फिल्म ऑफर नहीं हुई है। मुझे लगता है कि लव फिल्म्स के निर्माता अभी भी पटकथा लिख रहे हैं।"

    संजय दत्त का किरदार निभा चुके हैं रणबीर 

    इससे पहले रणबीर ने संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में अभिनेता का किरदार निभा चुके हैं। यह फिल्म 2018 में आई थी। फिल्म में संजय के हावभाव को उन्होंने हूबहू पर्दे पर उतारा था, जिसके लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली थी। उन्होंने संजय के अलग-अलग उम्र के पड़ावों को बेहतरीन तरीके से निभाया था। इसके बाद रणबीर की किसी भी बायोपिक से उनसे प्रशंसकों और समीक्षकों की उम्मीदें दोगुनी होंगी।

    इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं रणबीर

    रणबीर पिछली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए थे। उनकी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। रणबीर की यह फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होगी।

    चर्चा में हैं ये बायोपिक

    बॉलीवुड में आने वाले समय में कई बायोपिक देखने को मिलेंगी। हाल ही में अनुराग ने जासूस रविंद्र कौशिक की बायोपिक का ऐलान किया था। मेघना गुलजार फील्ड मार्शल शैम मानेक शॉ की बायोपिक बना रही हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल उनका किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा कीर्ति चक्र से सम्मानित रुखसाना कौसर की बायोपिक में श्रद्धा उनका किरदार निभाएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    बायोपिक
    अनुराग बसु

    बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर को नहीं ऑफर हुई सौरव गांगुली की बायोपिक, खुद किया खुलासा  रणबीर कपूर
    जन्मदिन विशेष: 'गंगाजल' से 'अपहरण' तक, OTT पर मौजूद प्रकाश झा की 5 दमदार फिल्में  प्रकाश झा
    शाहरुख के मुरीद हुए हिरानी, बोले- 2 घंटे में पूरी कर दी 2 दिन की शूटिंग  राजकुमार हिरानी
    सुनील शेट्टी ने सुनाया दामाद केएल राहुल से पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा, जानें क्या कहा केएल राहुल

    रणबीर कपूर

    पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने के बयान पर रणबीर कपूर ने दी सफाई, कहा- देश पहले बॉलीवुड समाचार
    रणबीर को 'ब्रह्मास्त्र' के लिए मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, अभिनेता बोले- मैं इसके लायक नहीं दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
    रणबीर कपूर ने BBC पत्रकार पर साधा निशाना, वीडियो वायरल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    सौरव गांगुली की बायोपिक में रणबीर कपूर निभाएंगे उनका किरदार- रिपोर्ट सौरव गांगुली

    बायोपिक

    मधुबाला की बायोपिक के लिए अभी किसी अभिनेत्री को नहीं किया कास्ट, बहन ने किया खुलासा मधुबाला
    जानिए कौन हैं 'द ब्लैक टाइगर' रविंद्र कौशिक, जिन पर आनुराग बसु बना रहे हैं बायोपिक अनुराग बसु
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनेगी एक और बायोपिक, सब्बीर कुरैशी करेंगे निर्देशन नरेंद्र मोदी
    सौरव गांगुली की बायोपिक की स्क्रिप्ट हुई तैयार, जल्द शुरू होगी शूटिंग सौरव गांगुली

    अनुराग बसु

    सलमान खान नहीं निभाएंगे जासूस रविंद्र कौशिक का किरदार, यह है वजह सलमान खान
    सारा अली खान की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान सारा अली खान
    अनुराग बसु की नई फिल्म 'मेट्रो..इन दिनों' का ऐलान, बनी सारा और आदित्य की जोड़ी सारा अली खान
    अली फजल अभिनीत 'लाइफ इन अ मेट्रो' का सीक्वल निर्देशित करेंगे अनुराग बसु अली फजल

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023