रणबीर कपूर ने बेटी राहा को बताया अपनी जिंदगी का 'दीया', जन्मदिन पर लुटाया जमकर प्यार
क्या है खबर?
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर और उनकी सह-अभिनेत्री साई पल्लवी लंदन में एक बीबीसी रेडियो शो में शामिल हुए, जहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात की और कुछ निजी सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान रणबीर और साई से उनके जीवन के 'दीयों' के बारे में पूछा गया, जिसका उन्होंने दिल छू लेने वाला जवाब दिया।
शुभकामनाएं
रणबीर ने रहा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रणबीर ने अपनी बेटी को दिया कहते हुए कहा, "मेरे लिए, यकीनन मेरी बेटी मेरा दिया है।"
अपनी बेटी के आने वाले जन्मदिन और उसके लिए अपनी शुभकामनाओं के बारे में बात करते हुए, रणबीर ने कहा, "यह उसकी चौथी दिवाली है। दिवाली से 2 दिन पहले, यानी 6 नवंबर को उसका जन्मदिन है। इसलिए, मैं उम्मीद करता हूं कि उसे ढेर सारा आशीर्वाद मिले और उसके आस-पास अच्छी ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहे।"
बात
साई ने कही यह बात
फिर जब होस्ट ने साई से यही सवाल पूछा, तब उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों में, मैं बहुत कुछ महसूस कर रही हूं। मुझे जिस तरह का स्वागत मिला है, उससे मैं अभिभूत हूं, लेकिन हम तो बस इस फिल्म का चेहरा हैं। मैं उन सभी लोगों का आभार जताना चाहती हूं जिन्होंने 'रामायण' पर काम किया है, विज्ञापन से लेकर मेरे कॉस्ट्यूम पर काम करने वालों तक, हर उस इंसान ने बहुत कड़ी मेहनत की है।"
बधाई
साई ने टीम को दी बधाई
साई ने आखिरी में 'रामायण' की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व कुशलता के लिए प्रार्थना की।
फिल्म 'रामायण' को 2 भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।
ये फिल्म पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं।