NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 500 करोड़ की रामायण में शामिल हुए रणबीर? निभा सकते हैं भगवान राम का किरदार
    अगली खबर
    क्या 500 करोड़ की रामायण में शामिल हुए रणबीर? निभा सकते हैं भगवान राम का किरदार
    रणबीर निभा सकते हैं भगवान राम का किरदार

    क्या 500 करोड़ की रामायण में शामिल हुए रणबीर? निभा सकते हैं भगवान राम का किरदार

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 20, 2021
    07:22 pm

    क्या है खबर?

    पिछले काफी समय से फिल्म 'रामायण' सुर्खियों में है और हो भी क्यों ना, यह फिल्म इतने बड़े स्तर पर जो बन रही है। अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक रणबीर कपूर के प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे।

    दरअसल, फिल्म से रणबीर कपूर का नाम जुड़ गया है। वह इसमें भगवान राम के किरदार में नजर आ सकते हैं। मतलब यह कि महेश बाबू की जगह फिल्म में रणबीर ने ले ली है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    रिपोर्ट

    फिल्म में ऋतिक से होगी रणबीर की टक्कर

    पीपिंगमून के मुताबिक फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने खुद रणबीर कपूर को 'रामायण' में भगवान राम बनने का ऑफर दिया है।

    अब अगर रणबीर हरी झंडी दे देते हैं तो उनकी भिड़ंत फिल्म में ऋतिक रोशन से होगी, जो इसमें रावण का किरदार निभाएंगे।

    नितेश तिवारी फिल्म में ऐसे कलाकारों को कास्ट करना चाहते हैं, जो अपने किरदार के लिए हर तरह की मेहनत करने को तैयार रहें। उनके हिसाब से भगवान राम के लिए रणबीर एकदम परफेक्ट रहेंगे।

    जोड़ी

    दीपिका के साथ फिर बन सकती है रणबीर की जोड़ी

    इस फिल्म में सीता की भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण को चुना गया है। पहले राम के किरदार के लिए साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से संपर्क किया गया था।

    उन्होंने फिल्म में दिलचस्पी भी दिखाई, लेकिन डेट्स ना होने की वजह से उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी।

    अब इसके लिए रणबीर कपूर से बातचीत चल रही है तो एक बार फिर दीपिका के साथ उनकी जोड़ी रुपहले पर्दे पर दिख सकती है। वैसे भी दोनों की जोड़ी हिट रही है।

    जानकारी

    जानिए फिल्म 'रामायण' के बारे में

    500 करोड़ के बजट में बन रही इस 3डी फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी और रवि उद्वेवर करने वाले हैं, वहीं, श्रीधर राघवन इसकी पटकथा लिख रहे हैं।

    मधु मंटेना फिल्म के निर्माता हैं, जो इसे दो भागों में रिलीज करने की सोच रहे हैं। विवादों से बचने के लिए निर्माता ने 'रामायण' के लिए तथ्य इकट्ठे करने का काम रिसर्च विशेषज्ञों को दिया है।

    ऐसे में उम्मीद है कि कमाई के मामले में यह फिल्म इतिहास रच सकती है।

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे रणबीर

    रणबीर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें आलिया भट्ट उनकी जोड़ीदार बनी हैं।

    वह फिल्म 'शमशेरा' में दिखेंगे। इसमें उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। रणबीर फिल्म 'एनिमल' मे नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

    रणबीर को लव रंजन की फिल्म में भी देखा जा सकता है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप वंगा कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    आलिया भट्ट

    प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं आलिया भट्ट, अपने प्रोडक्शन हाउस का किया ऐलान मुंबई
    शाहरुख के प्रोडक्शन में बनने वाली आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का हुआ ऐलान मुंबई
    'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के फीमेल वर्जन में नजर आ सकती हैं आलिया भट्ट बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने हाल ही में मुंबई में खरीदा घर मुंबई

    रणबीर कपूर

    कटरीना कैफ के बारे में ये दिलचस्प बातें शायद नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामला: क्षितिज का आरोप- रणबीर समेत इन हस्तियों का नाम लेने के लिए किया प्रताड़ित करण जौहर
    रणबीर-आलिया से पहले आदर जैन और तारा सुतारिया कर सकते हैं शादी बॉलीवुड समाचार
    ये हैं बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रेरणादायक फिल्में, एक बार जरूर देखें श्रीदेवी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025